Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर सिंह की रोचक बातें, जिनके बारे में आप अभी तक अनजान थे!

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज यानी 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह ने बीते कुछ सालों में अपनी करियर में जबरदस्त ग्रोथ की है। बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह ने एक के बाद एक कई शानदार फ़िल्में दीं। आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ अनजानी बातें!

रणवीर सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज यानी 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह ने बीते कुछ सालों में अपनी करियर में जबरदस्त ग्रोथ की है। बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह ने एक के बाद एक कई शानदार फ़िल्में दीं। आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ अनजानी बातें!

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। फिल्मों आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया। बता दें सोनम कपूर की माँ का सरनेम भी शादी से पहले भावनानी था और मम्मी की तरफ से ही रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन भाई हैं। वह सोनम की मौसी के बेटे हैं।

रणवीर सिंह ने अपनी पढ़ाई इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स में की है। रणवीर वहां थियेटर के स्टूडेंट रहे हैं।

रणवीर सिंह अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह किसी भी इवेंट में एक ख़ास ड्रेस में ही नजर आते हैं।

अगर हीरोइन की बात की जाए तो रणवीर के मुताबिक अनुष्का शर्मा सबसे अधिक फिट हैं। अनुष्का कड़ी मेहनत करती हैं और उनका मेटाबॉलिज्म काफी हाई है।

रणवीर सिंह का नाम दीपिका से शादी के पहले अनुष्का शर्मा और हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल के साथ भी जुड़ चुका है। आहना के साथ उनका नाम उनके फिल्मों में आने से पहले जुड़ा था।

अपना खाली समय रणवीर डीवीडी देखते हुए, वीडियो गेम खेलते हुए और दोस्तों के साथ बिताते हैं।

रणवीर सिंह को टीन एज में माधुरी दीक्षित, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन काफी पसंद थीं।

किसी ऐसी जगह जाने पर जहां जिम मौजूद नही हो, रणवीर पुशअप्स करते हैं और सूटकेस उठाकर एक्ससाइज करते हैं।

रणवीर सिंह बचपन में काफी मोटे थे। उन्होंने 16 साल की उम्र से वजन कम करने के लिए वजन उठाना शुरू कर दिया था। फिट रहने के लिए सही खाना, सही मात्रा में नींद और जबरदस्त मेहनत रणवीर के फिटनेस मंत्र हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.