Happy Birthday Salman Khan: सलमान खान की प्रेम से चुलबुल पांडे तक का सफर, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का आज 54वा जन्मदिन हैं। सलमान को सब भाईजान से जानते हैं। सलमान भाई करीब 30 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में और उन्होंने 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से अपना करीयर बॉलीवुड में शुरू किया था। उसके बाद एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में जैसे 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके है कौन', 'करन अर्जुन', 'बीवी नं 1', 'सनम बेवफा' और कई सारी फिल्मों में काम किया हैं। क्या आप जानते हैं सलमान का पसंदीदा नाम है प्रेम। उन्होंने इस नाम से 15 की हैं, 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके है कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'प्रेम रतन धन पायो', 'पार्टनर', 'जुड़वा', ''बीवी नं 1, 'नो एंट्री', 'दीवाना मस्ताना', 'रेडी', 'मेरीगोल्ड', ''टू फॉल इन लव', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'चल मेरे भाई' और 'अंदाज़ अपना अपना'... सलमान भाई ने मैंने प्यार किया में इनोसेंट प्रेम का किरदार निभाया था उसके बाद जैसे जैसे समय बदलता चला गया उनके किरदार में भी बदलाव दीखते गए, कभी प्रेमी, तो कभी टाइगर (जो देश लिए जान देने के लिए तैयार हैं), तो कभी सुल्तान में पहलवान, य ऑफर दबंग चुलबुल पांडे जी। तो चलिए सलमान के जन्मदिन पर उनके प्रेम से पांडे तक जी सफर पर एक नज़र डालते हैं।

मैंने प्यार किया (Maine Pyaar Kiya) हम सब ने देखी हैं। इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म के बाद लड़कियां सलमान की दीवानी ही गई थी।

हम आपके है कौन,पारिवारिक फिल्म था। इस फिल्म में सलमान ने प्रेम और माधुरी ने निशा का किरदार निभाया था। इन फिल्म में भी सलमान और माधुरी की जोड़ी को लोगों ने सर आंखों पर रखा था।

सनम बेवफा अपने देखि हो या ना हो। लेकिन इस फिल्म की सुपरहिट गाने जैसे, मुझे अल्ला की कसम तुमसे प्यार गया, चूड़ी मज़ा न देगी, ओ हरे दुपट्टे वाली, जैसे गाने आज सुनो तो दिल खुश हो जाता हैं।

बीवी नं 1 में सलमान ने बेवफा पति का किरदार निभाया था। बीवी के होते हुए थी वह बाहर अफेयर करते हैं।

जुड़वा में डबल किरदार करके लोगों को कंफ्यूज कर दिया था की कौन प्रेम है और कौन राजा। लेकिन दोनों किरदार थे बड़े मज़ेदार।

पार्टनर फिल्मे में वह गोविंदा के लव गुरु बने थे।

तेरे नाम में फिर से उनकी आशिकी परवान चढ़ गई थी। निर्जरा के लिए राधे का प्यार और बलिदान आज भी जब भी याद आता हैं दिल दुखी हो जाता हैं। और उनके हेयर स्टाइल ने तो बच्चे से लेकर जवान लकड़ों ने अपनाया था।

टाइगर ऑफ़ बॉलीवुड से माने जाने वाले सलमान, इस फिल्म में देश के लिए मर मिटने को तैयार थे। इस फिल्म में उन्होंने ख़ुफ़िया एजेंट का किरदार निभाया था।

सुल्तान में सलमान को कुस्ती करते देख मज़ा आ गया था। लेकिन फिल्म काफी इमोशनल भरी थी।

सलमान खान फोटो (इंस्टाग्राम)