Happy Birthday Tiger Shroff: टाइगर के नाम में ही हैं झोलझाल, जानिए इस स्टार किड से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Tiger Shroff Birthday Special: बाघी 3 (Baaghi 3) अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। जानते हैं, टाइगर श्रॉफ का असल नाम टाइगर नहीं है। उनका नाम जय हेमंत श्रॉफ है। उनके पिता जैकी श्रॉफ बचपन से उन्हें टाइगर के नाम से बुलाते थे।

बाघी 3 (Baaghi 3) अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था।

जानते हैं, टाइगर श्रॉफ का असल नाम टाइगर नहीं है। उनका नाम जय हेमंत श्रॉफ है। उनके पिता जैकी श्रॉफ बचपन से उन्हें टाइगर के नाम से बुलाते थे।

बॉलीवुड में आने पहले उनकी रुची डांस, खेल और मार्शल आर्ट्स में लगता था, उन्होंने कभी एक्टिंग के बारे में सोचा भी नहीं था। बता दें, उन्होंने चार साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

बाघी 3 में टाइगर और श्रद्धा एक साथ नजर आने वाले है। उन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, टाइगर श्रॉफ हुए श्रद्धा ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में पढाई की है। बताया जाता हैं कि बचपन से ही दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। टाइगर यह भी बता चुके हैं कि जब वह स्कूल में थे तो उन्हें श्रद्धा के पर क्रश था। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी फीलिंग के बारे में कभी श्रद्धा को कभी नहीं बताया था क्योंकि वह डरते थे।

फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान चोर की भूमिका में नज़र आये थे। अगर आपने यह फिल्म देखी होगी तो आप उनके बॉडी बिल्डिंग पर फ़िदा जरूर हुए होंगे। ठीक वैसे ही टाइगर श्रॉफ भी हुए थे। बताया जा रहा हैं कि आमिर खान कि बॉडी बनाने के लिए टाइगर श्रॉफ ने मदद की थी। उस वक़्त टाइगर श्रॉफ से आमिर खान काफी प्रभावित हुए थे।

टाइगर श्रॉफ को देखकर लगता हैं कि वह बॉडी फिट रखने के लिए नॉन-वेज जरूर कहते होने लेकिन बता दें वह नॉन-वेज बिलकुल भी नहीं खाते, वह शुद्ध शाकाहारी है। वह अपने डायट में सब्जियों का सेवन करते हैं जो शरीर के लिए अधिक लाभकारी होती हैं। टाइगर कभी-कभी अंडे खाते हैं। टाइगर सिगरेट या शराब का सेवन नहीं करते हैं।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। लेकिन बताया जाता हैं कि एक दूसरे के काफी करीब हैं। अक्सर दोनों एक साथ इवेंट्स और सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं। खबरों के अनुसार दोनों कलाकार रिलेशनशिप में हैं।