सनी लियोनी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, एक्ट्रेसेस ने बिखेरा अपनी खूबसूरती और फैशन का जलवा, देखिए तस्वीरें

सनी लियोनी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और राधिका आप्टे, एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का खूबसूरत और काफी स्टाइलिश लुक देखने मिला। इन दीवा ने अपने लुक से इस मौके पर चार चांद लगा दिया।

सनी लियोनी, सोनाक्षी सिन्हा और राधिका आप्टे (फोटो:विरल/मानव)

हाल ही में हुए एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2019 में सितारों का खूबसूरत अंदाज के साथ फैशनेबल लुक भी देखने मिला। इस मौके पर बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने अपने स्टाइल से इसमें चार चांद लगा दी। उनके खूबसूरत तस्वीरें देखकर आपका दिन बन जाएगा।

इस मौके पर सनी लियोनीा भी नजर आईं। हर बार की तरह ये काफी स्टाइलिश लुक में दिखीं। ग्रीन स्लिट गाउन में उनका लुक बेहद खूबसूरत था। अपने इस लुक को उन्होंने पिंक लिपस्टिक, स्मोकी आईज और ब्लैक पीप टो हील्स से पूरा किया।

स्टाइल के मामले में राधिका आप्टे किसी से कम नहीं हैं और इस अवॉर्ड में उनका स्टाइल काबिले तारीफ था। इस मौके पर ये नजर आईं येलो ट्यूब गाउन में। रेड लिपस्टिक और जूड़े के साथ अपना ये लुक उन्होंने पूरा किया।

सोनाक्षी सिन्हा इस मौके पर दिखीं ब्लू फेदर ट्यूब गाउन में। अपने इस लुक को उन्होंने वेवी हेयर, नेकपीस और मिनिमल मेकअप से पूरा किया। उन्हें इस साल एचटी स्टाइल गेम चेंजर का अवॉर्ड मिला है।

सोनाक्षी अवॉर्ड शो के दौरान वरुण शर्मा के साथ मस्ती करते नजर आईं। वरुण शर्मा को आप 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। ये इस मौके पर ग्रे सूट में फॉर्मल लुक में दिखे।

इस मौके पर सनी लियोनी अपने पति डेनियल के साथ पहुंची। डेनियल इस मौके पर ब्लैक सूट में दिखे। आपको बता दें कि सनी लियोनी की लाइफ पर वेब सीरीज 'करनजीत कौर' बन चुकी है। जिसमें उनकी पूरी कहानी दिखाई गई है।

राधिका आप्टे की अपने बेहतरीन एक्टिंग 'शोर इन द सिटी' और 'पार्च्ड' जैसी कई फिल्मों में देखी है। इसके अलावा ये एक्ट्रेस कई शॉर्ट फिल्म्स के साथ-साथ 'घोल' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

विक्की कौशल इस मौके पर व्हाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाले सूट में दिखे। साल 2018 विक्की कौशल के लिए काफी बेहतरीन रहा। इस साल उनकी राजी और संजू फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं और उन्हें अपने काम के लिए काफी तारीफें मिली।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा इस साल कलंक फिल्म में नजर आएंगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन भी दिखेंगे। ये 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

सिर्फ 2018 नहीं, 2019 का शुरूआत भी विक्की कौशल के लिए बेहतरीन रहा। साल के शुरू में आई उनकी फिल्म 'उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक' ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें उनके अपोजिट यामी गौतम नजर आईं थी।

राधिका ने काफी कम वक्त में बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है। ये अक्सर लीक से हटकर फिल्मों में नजर आती हैं। ये अपनी एक्टिंग से हमेशा तारीफें पाती हैं।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।