तस्वीरों में देखें ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के रिसेप्शन की झलकियां

इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली ईशा अंबानी की शादी का जश्न अब खत्म हो गया है।

शादी के बाद मुंबई के जियो गार्डन में अंबानी परिवार ने एक शानदार रिसेप्शन दिया।

रिसेप्शन में न्यूली वेड कपल ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बेहद दिलकश अंदाज में नजर आए।

ईशा की संगीत की तरह उनके रिसेप्शन में भी म्युजिकल कॉन्सर्ट भी आयोजित किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबित ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का कुल खर्चा लगभग 102 करोड़ रुपए हैं।

बताते चलें कि ईशा अंबानी की प्रीवेडिंग सेरेमनी उदयपुर के होटल ओबेरॉय उदय विलास में हुई थीं।

बताते चलें कि ईशा अंबानी और आंनद पीरामल को आशीर्वाद देने हिलेरी क्लिंटन आईं थी। इस दौरान प्रणब मुखर्जी, राजनाथ सिंह, ममता बनर्जी और तमाम राजनेता शामिल हुए।

वहीं बॉलीवुड सितारों में अमिताभ बच्चन समेत प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, रजनीकांत जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

ईशा ने अपनी शादी में अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे।

ईशा की शादी भारत की सबसे मंहगी शादी में नम्बर वन पर है। मुकेश अंबानी ने ईशा के संगीत में दुनिया की सबसे मंहगी सिंगर बियोंसे को बुलाया था।

ईशा की शादी उनके घर एंटीलिया (Antilia) में हुई थी। एंटीलिया भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा घर है।

ईशा की शादी के लिए इस महलनुमा विला को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मेन गेट पर बड़े पंडाल लगाए गए थे।

रेड फ्लावर के साथ-साथ गेट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें गोल्डन कलर की रैपिंग की गई थी।

घर के मुख्य गेट पर सफेद रंग की खूबसूरत झालरों को किसी दुल्हन के घूंघट की तरह लटकाया गया था।

शादी में भी रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए। इस शादी में देश-विदेश से तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।