PHOTOS: राजनाथ सिंह से लेकर राज ठाकरे तक, ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे ये VVIP राजनेता

ईशा अंबानी और आंनद पीरामल को आर्शीवाद देने पहुंच ये राजनेता

ईशा अंबानी की शादी में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की । इस दौरान वो सफेद कुर्ता पायजामा और ब्लैक सदरी में नजर आए।

MNS चीफ राज ठाकरे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। कुछ इस अंदाज में आए नजर।

शादी के इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय दिग्गज, फिल्म और खेल, व्यापार समूह, राजनीति से जुड़े दिग्गज चार चांद लगाने पहुंचे। ( अनिल अंबानी के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी)

वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी ईशा अंबानी की शादी में शिरकत की। वो इस कार्क्रम में हमेशा की तरह आउटफिट में नजर आईं।

कार्यक्रम पारंपरिक अंदाज में दोपहर से ही शुरू हो गया, जहां आनंद घोड़ी पर सवार बारात लेकर अंबानी के एंटालिया निवास पहुंचे। (अमर सिंह के साथ उनकी पत्नी भी शामिल हुईं। उनकी पत्नी ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी है।)

27 मंजिला एंटालिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था और पिछले कुछ दिनों से सड़क से पूरी इमारत तक को ताजे फूलों, रंग बिरंगी लाइटों के साथ बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। (पूर्व केंद्रिय मंत्री सुशील कुमार शिंदे शामिल हुए)

शाम को भव्य शादी के लिए दुल्हा-दुल्हन के माता-पिता मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता, व्यापारी अजय पीरामल और उनकी पत्नी स्वाति ने मेहमानों का स्वागत किया। (राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हुए)

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का दुल्हन के चाचा व्यापारी अनिल अंबानी ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और प्रफुल पटेल जैसे अन्य शीर्ष हस्तियों का भी भव्य स्वागत हुआ। (मेनका गांधी भी शामिल हुईं)

रजनीकांत, अमिताभ और जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्य बच्चन, अमीर खान और किरण, शाहरुख खान और गौरी, सलमान खान, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी और विधु विनोद चोपड़ा जैसे बॉलीवुड कलाकार भी शादी के जश्न में शामिल हुए। (हिलेरी क्लिंटन भी हुईं शामिल)

उनके अलावा, सचिन तेंदुलकर और अन्य खेल दिग्गजों के साथ उद्यमी के.वी.कामथ, संजीव गोयनका, दीपक पारेख, शशि और अंशुमन रुइया, आदि गोदरेज, राहुल बजाज और हर्ष मारियावाला भी शादी में उपस्थित हुए। (पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रफुल्ल पटेल भी शाामिल हुए)

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी अपनी पत्नी के साथ ईशा को आर्शावाद देने पहुंचे।

तमाम बड़ी हस्सियों केसाथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी शामिल हुए।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।