जाह्नवी कपूर लहंगे और साड़ी में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों में देखिए बर्थडे गर्ल का देसी अवतार

जाह्नवी कपूर के बर्थडे के मौके पर देखिए इनके कुछ देसी लुक्स। अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आने वाली ये एक्ट्रेस इंडियन आउटफिट्स में भी काफी खूबसूरत और स्टाइलिस्ट लगती हैं। इनके स्टाइल और खूबसूरती को देखकर आप भी इनकी तारीफ जरूर करेंगे।

जाह्नवी कपूर(फोटो:इंस्टाग्राम)

6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी कपूर आज 22 साल की हो गई हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने शंशाक खेतान की फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड सफर शुरु किया था।

फिल्मों में आने से पहले ही जाह्नवी कपूर काफी फेमस हो चुकी थी। इनके फैन फॉलोइंग की लिस्ट काफी लंबी है। लोग इनमें श्रीदेवी की छवि देखते हैं।

अक्सर वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर का देसी स्टाइल भी काफी ट्रेंडी होता है। ये जो भी पहनती हैं एक स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं।

लहंगा हो, साड़ी या सूट इस दीवा का इंडियन अवतार काफी इंप्रेसिव होता है। इनकी खूबसूरती देखकर आपकी नजरें इनपर थम जाएंगी।

फिल्म 'धड़क' के दौरान इनका नाम अपने कोस्टार ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की बात सिरे से खारिज कर दिया।

जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी वाइफ थी। बोनी कपूर की पहली वाइफ मोना कपूर के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ के सीजन 6 में जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा गया। इस चैट शो में अर्जुन ने बताया कि पिछले साल श्रीदेवी की मौत के बाद दोनों भाई बहन करीब आ गए आए। इससे पहले इन दोनों की बातचीत भी नहीं होती थी।

जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर आहूजा चचेरी बहनें हैं। जाह्नवी कपूर सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर की बेटी हैं। सोनम जाह्नवी से 13 साल बड़ी हैं।

जाह्नवी कपूर जल्द ही आपको कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा ये आपको करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखेंगी।

अर्जुन कपूर और अंशुला के अलावा जाह्नवी की एक और छोटी बहन हैं खुशी कपूर। खबरों की मानें तो खुशी भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

मुकेश कुमार गजेंद्र :प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का समान अनुभव। सियासत, सिनेमा और समाज के बीच कुछ नया गुनने, बुनने और गढ़ने की कोशिश जारी। फिलहाल हिन्दी रश डॉट कॉम में बतौर संपादक कार्यरत।