करीना कपूर की कातिल अदाओं-तापसी पन्नू की मादक निगाहों ने दिल्ली को यूं बनाया दीवाना

जश्न-ए-यंगिस्तान (Jashn-E-Youngistan 2018) के मौके पर करीन कपूर, तापसी पन्नू, जायरा वसीम ही नहीं आयुष्मान खुराना से लेकर कई सितारों ने दिल्ली के तापमान को एकाएक बढ़ा दिया। रात में जब इन सितारों ने हुस्न का जलवा दिखाया तो आग तो लगनी थी। फिर दिल्ली कैसे ना दीवाना होती। कार्तिक आर्यन और करीना तो एकदम करीब आ गए हैं। ये वहीं सितारें हैं जिनके बारे में हम नीचे बात करने वाले हैं।

जश्न-ए-यंगिस्तान में आईं करीना कपूर को देखकर लग रहा था अभी तो हुस्न जवां हुआ है। जब वो सिल्क साड़ी में चमकती हुईं नजर आईं तो फिर रात नशीली हो गई। जरा तस्वीर देखिए तो सही।

चलिए वो तो दूर से देखी है फोटो आपने जरा और करीब से देखिए। करीना कपूर की आंखें क्या कह रही हैं। कुछ पढ़ पाए क्या?

जश्न-ए-यंगिस्तान में करीना की ये तस्वीर तो अब तक चर्चा में है। चेहरे में क्या रखा है जनाब, जरा इनके बैक लुक पर नजर डालिए। है ना इनकी चाल मतवाली।

अब करीना के कयामत के बाद तापसी पन्नू ने जमकर जलवा बिखेरा। साड़ी में तापसी ने तो कमाल कर दिया। वैसे कल इन्होंने एक और तस्वीर डाली थी जिसमें कि साड़ी पहनीं थीं।

अब चलिए वो तस्वीर भी देख लिजिए जिसके लिए हमारी तापसी यहां पर आईं थीं। इस मौके पर यंग एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर तापसी को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया।

ओहो क्या बात, कोई किसी से कम नहीं दिख रहा है। करीना, तापसी के बाद अब जरा जायरा वसीम को देखिए। दिल संभालकर देखिए कहीं सांसे ना थम जाएं। वैसे पहली बार सभी अदाकार साड़ी में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

केवल हसीनों ने ही नहीं एक्टर ने भी जमकर जलवा बिखेरा। आयुष्मान खुराना ने तो इस वक्त ब्लैक रंग के ड्रेस में दिल्ली गर्ल्स का दिल जीत लिया।

आयुष्मान खुराना के अलावा इनके भाई अपरीक्षित खुराना भी कहां कम थे। अपने भाई के साथ-साथ ये भी यहां पर जमकर जलवा बिखेरे।

अब जाते-जाते एक बार फिर जश्न-ए-यंगिस्तान में जान डालने वाली करीना कपूर और करीब से देखते हैं। इनकी ये आंखें और काजल ने तो रात को और कातिलाना बना दिया।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.