साल 2019 में कबीर सिंह, पानीपत और मर्दानी 2 के साथ इन फिल्मों को करना पड़ा विवादों का सामना

साल 2019 में अगर फिल्मों में विवाद की बात करें तो कबीर सिंह का नाम इस लिस्ट में टॉप पर आता है। फिल्म ने अपनई कमाई से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए तो काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। वहीं शहीद कपूर की एक्टिंग की भी दर्शकों ने तारीफ की। विवादों की इस लिस्ट में मर्दानी 2, पानीपत, बाला, जज मेन्टल है क्या और ठाकरे जैसी फ़िल्में भी रहीं।

कबीर सिंह और मर्दानी 2 की तस्वीर (फोटो:इंस्टाग्राम)

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर लगी रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 को लेकर कोटा शहर के लोगों ने आपत्ति जताई। जिसके चलते फिल्म विवादों में आ गई। लोगों का कहना था कि फिल्म में शहर को गलत तरीके से चित्रित किया गया है।

इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह शुरू से ही सुर्ख़ियों में बनी रही। फिल्म में शहीद कपूर का किरदार काफी गुस्से वाला दिखाया गया है। वहीं फिल्म में हीरोइन के किरदार को लेकर भी काफी आलोचना की गई। वहीं शहीद कपूर की एक्टिंग की तारीफ हुई।

पति पत्नी और वो के ट्रेलर के साथ ही विवाद खड़ा हो गया। फिल्म में एक डायलॉग को लेकर लोगों ने आपत्ति व्यक्त की। जिसे बाद में हटा दिया गया। फिल्म मुख्य किरदार में नजर आए कार्तिक आर्यन बलात्कार शब्द का प्रयोग करते हुए एक डायलॉग बोलते हैं। इसी पर लोगों ने आपत्ति जताई थी।

आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम स्टारर फिल्म बाला भी अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। एक तरफ कॉपीराइट तो दूसरी तरफ भूमि के बदले हुए रंग को लेकर फिल्म ने सुर्खियाँ बटोरीं।

कंगना रनौत, राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या भी विवादों में रही। फिल्म के नाम को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद फ़िल्मका नाम बदलकर जजमेंटल है क्या रखा गया। वहीँ फिल्म के पोस्टर को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.