कलंकः तस्वीरों में देखिए दमदार टीजर, एंग्री यंगमैन दिखे आदित्य रॉय कपूर, कुछ यूं नजर आईं सोनाक्षी-आलिया भट्ट

फिल्म 'कलंक' का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस टीजर में आदित्य रॉय कपूर काफी अग्रेसिव नजर आ रहे हैं। वरुण धवन को निर्भीक और निडर दिखाया गया है। आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा को सहमा हुआ दिखाया गया है।

फिल्म 'कलंक' का टीजर 2 मिनट पांच सेकंड का है । इस टीजर की शुरुआत बहरा बेगम यानि माधुरी दीक्षित से होती है। उसके बाद आलिया भट्ट यानि रूप को आती है। इस सीन में रूप एक बंगले केगेट पर खड़ी है और बंगले को देख रही है।

इस सीन में सोनाक्षी सिन्हा यानि सत्या चौधरी और संजय दत्त यानि बलराज चौधरी बैठे हुए हैं। यहां सत्या चौधरी मजबूर, हैरान और चेहरे पर हजारों सवाल लिए बलराज चौधरी के सामने बैठी हैं।

कलंक का ये सीन में खूबसूरत वादियों को दिखाया गया है। यहां कुछ पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। आसमान साफ है और बादल पहाड़ों से छूते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस सीन में आदित्य रॉय कपूर यानि देव चौधरी एक युवराज की तरह लग रहे हैं। वह शायद शादी या ऐसे ही किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उनके माथे पर टीका और सिर पर लाल पगड़ी पहनी हुई है।

सोनाक्षी सिन्हा उर्फ सत्या चौधरी की आंखे बड़ी कर किसी राह देख रही हैं। सत्या चौधरी की आंखें उसकी बेबसी और लचारगी बता रही हैं।

संजय दत्त यानि बलराज चौधरी इस सीन में कुछ सोच रहे हैं। उनके चेहरे की भाव-भंगिमा देखकर लगता है कि उनके सामने कई समस्याएं हैं, जिसका समाधान करने का वह विचार कर रहे हैं।

इस सीन में एक बहुत महल जैसा सेटअप लगा हुआ है। इस सीन में कई लोग क्लासिकल डांस कर रहे हैं। इस भव्य सेट में एक जगह कई लोग ढोल बजा रहे हैं। उनके बगल में कई महिलाएं नाच रही हैं और बीच में कुंड जैसा बना हुआ जिसमें एक नाव है और उस पर आलिया भट्ट बैठी हुई हैं।

फिल्म के इस सीन में माधुरी दीक्षित यानि बहारा बेगम है। इनके चेहरे पर हल्की मुस्कान है, जैसे किसी पर तंज करके हंस रही हों। इस दौरान इन्होंने मांग टीका पहना हुआ है और सिर पर लाल दुपट्टा रखा हुआ है।

आदित्य रॉय कपूर अपने महल नुमा घर की सीढ़ियां चढ़ते हुए। इस दौरान उन्होंने लाल पगड़ी पहनी हुई जिसका एक सिरा पीछे से काफी नीचे तक लटका हुआ है।

इस सीन में आलिया भट्ट नाव में बैठकर कहीं जा रही हैं। इस कुंड में कईर् सारे कमल के फूल हैं और दोनों ओर लोग नाच रहे हैं। करण जौहर ने सबसे पहले इसी सीन का फर्स्ट लुक जारी किया था।

कलंक के इस सीन में आलिया भट्ट पीछे मुड़कर देख रही हैं। शायद वह अपने घर से जा रही हैं। उनकी आंखो में प्यार और भावुकता नजर आ रही है।

इस भव्य सेट में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित यानि बहारा बेगम एरोगेंट स्टाइल में सीढ़ियों से नीचे उतर कर कुंड की तरफ जा रही हैं। भव्य सेट पर कई मशालें जल रही हैं। कुंड में एक नाव है और उसमें कोई महिला बैठी हुई है।

कलंक टीजर के इस सीन में वरुण धवन यानि जफर दिखाई दे रहे हैं। उनके दोनों तरफ एक मेज नुमा चीज पर आग जल रही है और उसके ऊपर चिमनी बनी हुई है। जिससे की आग का धुंआ ऊपर जा सके।

इस सीन में आदित्य रॉय कपूर के हाथ में तलवार है। एक भीड़ उनकी तरफ गुस्से से उनकी तरफ बढ़ रही है। भीड़ ने आग लगा रखी है। आदित्य रॉय कपूर की शारीरिक भाषा से पता चल रहा है कि वह उनका सामना करने के लिए तलवार हाथ में उठाई है

कलंक के इस सीन में संजय दत्त अपने कमरे से बाहर खड़े होकर बाहर की तरफ देख रहे हैं। वह काफी गंभीर दिखते हैं। बाहर बहुत सारे घर दिख रहे हैं, जिसमें से रोशनी दिख रही है।

इस सीन में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट दिख रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट ने दुल्हन बनीं हुई हैं। उन्होंने घूंघट कर रखा है जबकि आदित्य रॉय कपूर ने पगड़ी पहने हुए हैं और उनके माथे पर टीका लगा हुआ है। संभवतः दोनों शादी के बाद जा रहे हैं।

आलिया भट्ट इस सीन में नाचते हुए दिखाईं दे रही हैं। उनके बैकग्राउंड में कई महिलाएं और भी नाच रही हैं। वह नाचते हुए काफी खुशी दिखाई दे रही हैं।

इस सीन को देखकर लगता है कि लोहार जफर अपना प्यार पाने के लिए किसी से भी भिड़ सकता है। इस सीन में वह बुल फाइटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और उसे गिरा देते हैं।

वरुण धवन यहां काफी अग्रेसिव और निडर नजर आ रहे हैं। वह अपने लोहे की भट्टी से निकलकर बाहर की तरफ जा रहे हैं। वरुण धवन का लुक इसमें काफी अट्रेक्टिव लग रहा है।

फिल्म कलंके के आखिरी सीन में एक रावण को जलते हुए दिखाया गया है। इस दौरान अरिजीत सिंह का बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और आलिया भट्ट और वरुण धवन गले मिलने जा रहे हैं। अरिजीत सिंह की आवाज में गाना चल रहा है, 'इश्क मेरा कलंक नहीं काज है पिया।'

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।