Kamya Punjabi Wedding: काम्या पंजाबी ने दोस्तों के साथ मनाई Bachelorette Party, तस्वीरें हुई पर वायरल

Kamya Punjabi Wedding: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) जल्द बॉयफ्रेंड शलभ दांग (Shalabh Dang) के साथ रिश्ते सात फेरे लेने वाली हैं। हाल ही में काम्या पंजाबी ने अपने फ्रेंड्स के साथ बचेलोरेट्टे पार्टी सेलिब्रेट किया है। बचेलोरेट्टे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। (Photo Credit: Instagram)

काम्या पंजाबी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) जल्द बॉयफ्रेंड शलभ दांग (Shalabh Dang) के साथ रिश्ते सात फेरे लेने वाली हैं।

काम्या और शलभ 10 फरवरी, 2020 को विवाह के बंधन में बंधने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।

हाल ही में काम्या पंजाबी ने अपने फ्रेंड्स के साथ बचेलोरेट्टे पार्टी सेलिब्रेट किया है। बचेलोरेट्टे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कुछ दिन पहले काम्या ने अपने शादी के कार्ड का बूमरैंग इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कार्ड पर काम्या और शलभ का नाम लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा हैं- ‘गणपति बाप्पा मौर्य #ShubhMangalKaSha’। आगे उन्होंने हार्ट इमोजी भी डाला है।

काम्या और शलभ पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। अब उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बता दिया है कि वे जल्द हमेशा के लिए एक दूजे के हो जायेंगे।

काम्या ने शादी के कार्ड फोटो से पहले उन दोनों की फोटो शेयर की थी। शलभ की बात करें तो वो दिल्ली के रहने वाले हैं और वह हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

बता दें, काम्या की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ रिश्ते में बंधी थीं। काम्या और बंटी की एक बेटी है। शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया था।