कंगना रनौत ने रखी थी फिल्म जजमेंटल है क्या की स्पेशल स्क्रीनिंग, देखिए ‘क्वीन’ के खास मेहमानों की तस्वीरें

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya Movie) की मंगलवार रात स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya Movie) की रिलीज डेट का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

मंगलवार रात बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने कुछ खास लोगों के लिए 'जजमेंटल है क्या' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। स्क्रीनिंग में कंगना की सबसे खास मेहमान उनकी मां आशा रनौत और बहन रंगोली चंदेल थीं।

बेटी की फिल्म देखने के बाद आशा रनौत काफी खुश नजर आईं। रंगोली चंदेल ने भी कंगना को फिल्म के सफल होने की शुभकामनाएं दीं।

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख जजमेंटल है क्या की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। व्हाइट कलर के आउटफिट में फातिमा काफी क्यूट लग रही थीं। उन्होंने हैंडमेड बैग कैरी किया था।

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर आनंद एल. राय भी कंगना रनौत-राजकुमार राव की फिल्म देखने पहुंचे थे। आनंद के सीधे हाथ में लाइट प्लास्टर लगा हुआ था।

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने 'जजमेंटल है क्या' देखने के बाद कंगना रनौत की अदाकारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दीं।

जजमेंटल है क्या फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में मुकेश छाबड़ा, अश्विनी अय्यर तिवारी, शैलेष आर. सिंह, कनिका ढिल्लन सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।

जजमेंटल है क्या फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुदी भी कंगना रनौत के खास मेहमानों में शामिल थे। फिल्म देखने के बाद तमाम हस्तियों ने उनके निर्देशन की तारीफ की।

'जजमेंटल है क्या' की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर नजर नहीं आईं। बताया गया कि वह काम के सिलसिले से देश से बाहर हैं।

बॉलीवुड हस्तियों से फिल्म को मिली तारीफ से कंगना रनौत भी बेहद खुश नजर आईं। स्क्रीनिंग में आने के लिए उन्होंने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

बताते चलें कि जजमेंटल है क्या फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव मुख्य किरदारों में हैं।

बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत अपनी फिल्म का धुआंधार प्रमोशन कर रही थीं। राजकुमार राव दूसरे कामों में व्यस्तता के चलते ज्यादा समय नहीं दे पाए।

जजमेंटल है क्या फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक यूट्यूब पर इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म में पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह के एक गाने वखरा स्वैग को रिक्रिएट किया गया है। यह गाना हर पार्टी से लेकर सभी डिस्को और पब में खूब धूम मचा रहा है।

इसी गाने के टीजर लॉन्च पर कंगना रनौत का एक पत्रकार से विवाद हो गया था। जिसके बाद कथित जर्नलिस्ट गिल्ड ने अभिनेत्री को कवर करने पर बैन लगा दिया था।

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'पंगा' और 'धाकड़' हैं। अगले साल वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की बायोपिक में भी नजर आएंगी।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।