राजस्थानी दुल्हन के लिबास में दिखी करिश्मा कपूर, रैंप पर दिखाई अपनी खूबसूरत अदाएं

फेमश डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने अपने शो वेडिंग जक्शन का आयोजन हाल ही में किया था। जहां पर बॉलीवुड के स्टार्स ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर करिश्मा कपूर शो में स्टॉपर रही जिसमें राजस्तानी लुक में वो नजर आईं।

इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर राजस्थानी दुल्हन के लिबास में उतरीं। रैम्प पर जब करिश्मा ने अपने दुप्पटा लगराते हुए पोज दिए तो सबकी नजर कुछ पलों के लिए उनपर ठहर गईं।

करिश्मा की ज्वैलरी को देखने के बाद साफ है कि वो राजस्थान के ट्रेंड को रिप्रेजेंट कर रही थीं। इस लुक को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी का इस्तेमाल किया था।

फातिमा सना शेख ने किया रैंप वॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा। इस मौके पर वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

इस ड्रेस में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने इस ड्रेस में अपने बाल खुले कर रहे हैं।

फातिमा सना शेख ने स्टेज पर रैंप वॉक करते वक्त लोगों की नजरें उनपर ठहर गई।

इस शो में फैशन इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी शामिल हुई। जिन्होंने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

कई हसिनाओं के साथ - साथ अन्य मेहमानों में सोहाअली खान जैसी सेलेब्स भी इस मौके पर मौजूद नजर आई।

सोहा अली खान दुल्हन के लिबास में वो बहुत ही प्यारी लग रही थी। उन्होंने क्रीम कलर का आउटफिट पहन रखा था।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।