कैटरीना कैफ ने जब बिकिनी अवतार में मचाया कोहराम, इन 11 तस्वीरों में देखिए एक्ट्रेस का हॉट और ग्लैमरस अंदाज

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Birthday) कल यानी 16 जुलाई को बर्थडे है। उनके जन्मदिन से पहले आपको हम उनकी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें आप एक्ट्रेस का हॉट और ग्लैमरस अंदाज देखकर उनके फैन हो जाएंगे।

कैटरीना कैफ की कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें उनकी हॉटनेस ने आग लगा दी(फोटो:इंस्टाग्राम)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Birthday) कल यानी 16 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। फिल्म बूम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ये एक्ट्रेस आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। ये अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर आपको ऐसी कई तस्वीरें मिल जाएंगी जिसमें इनका हॉट और ग्लैमरस अंदाज देखने मिल जाएगा।

हाल ही में मैक्सिको में छुट्टियां मना रही इस एक्ट्रेस की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इनका ये बिकिनी अवतार और नो-मेकअप लुक बेहद ग्लैमरस है और इस दीवा की नैचुरल खूबसूरती काबिले तारीफ है। इससे पहले यहां से उनकी ब्लू बीचवेयर में भी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

इनकी फिट बॉडी के पीछे एक्ट्रेस की कड़ी मेहनत शामिल है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि वो फिटनेस के लिए क्या करती हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें क्लासिकल वेट ट्रेनिंग और जम्प बॉक्स एक्सरसाइज करना पसंद है।

वहीं, एक्ट्रेस ने अपने फिटनेस डाइट के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें कीटो डाइट पसंद नहीं है। वो खाने में रिफाइंड और शुगर वाली चीजों से दूर रहती हैं। खाने में उन्हें प्रोटिन के साथ-साथ चावल और शकरकंद जैसी चीजें खाना पसंद है। वो शाम के 7 बजे बाद सिर्फ हल्की-फुल्की चीजें ही खाती हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी फिट बॉडी के लिए एक्शन और डांस को भी क्रेडिट देती हैं। उनका मानना है कि इन दोनों से आपका फैट तेजी से कम होता है और आप फिट रहती हैं। इससे आप बिना जिम गए भी कैलोरी बर्न कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ की पिछली फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इसमें उनका ट्रेडिशनल लुक नजर आया था। इसमें उनकी एक्टिंग काफी सराही गई थी।

भारत फिल्म में उनके साथ एक बार फिर सलमान खान की जोड़ी देखने मिली थी। इसमें इन दोनों के अलावा, दिशा पटानी, नोरा फतेही और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर भी नजर आए थे।

फिल्मों में भी कैटरीना का काफी ग्लैमरस अंदाज नजर आता है। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न आउटफिट ये एक्ट्रेस हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं और लोगों की तारीफें पाती हैं।

फिल्म जीरों में उनके ग्लैमरस लुक की काफी तारीफें हुई थी। इसके हुस्न परचम गाने में उनका बेहद हॉट अंदाज नजर आया था। इसमें उनके लुक के साथ-साथ डांस की भी खूब तारीफ हुई थी।

ये एक्ट्रेस जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इन दोनों की जोड़ी 9 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर देखने मिलेगी।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।