Khatron Ke Khiladi 10: खतरों के खिलाड़ी में अब तक ये खिलाड़ी रहे विनर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Khatron Ke Khiladi Winners List: खतरों के खिलाड़ी एक भारतीय स्टंट रियलिटी टीवी गेम शो है। यह शो अमेरिकी शो फियर फैक्टर का कॉपीराइट है। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 को लेकर शो फिर से सुर्ख़ियों में आ गया है। इस शो के जो विनर रहे हैं उनकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

Khatron Ke Khiladi Winners

विजेता सीजन 1- नेत्रा रघुरामन (2008): खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन 21 जुलाई 2008 को शुरू हुआ। नेत्रा रघुरामन एक भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री इस सीजन की विनर रहीं। उनका जन्म 29 नवंबर 1976 को हुआ। उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ लुक के लिए 1997 में फेमिना पत्रिका का विजेता बनाया गया। इस शो की मेजबानी बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की थी।

सीज़न 2 - अनुषा मनचंदा (2009): पहले सफल सीज़न के बाद, इसका अगला सीज़न 7 सितंबर 2009 को शुरू हुआ। यह शो 1 अक्टूबर 2009 को समाप्त हो गया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किया गया। इस सीजन की विनर अनुषा मनचंदा रहीं। अनुषा भारतीय अभिनेत्री, गायिका और मॉडल और वीजे हैं। वह झलक दिखला जा डांसिंग शो की प्रतियोगी भी थीं।

सीज़न 3 - शब्बीर अहलुवालिया (2010): पिछले सीज़न को सफलतापूर्वक समाप्त करने के बाद, तीसरा सीजन 6 सितंबर 2010 को शुरू हुआ और 30 सितंबर को इसका समापन हुआ। यह शो प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा होस्ट किया गया था। सीजन 3 के खतरों के खिलाड़ी शब्बीर अहलुवालिया ने जीता।

सीजन 4 - आरती छाबड़िया (2011): खतरों के खिलाड़ी के सीजन 4 की विजेता आरती छाबड़िया रहीं। आरती एक अभिनेत्री और पूर्व मॉडल हैं। उन्होंने 1999 में मिस इंडिया पेजेंट का खिताब भी जीता है।

सीजन 5 - रजनीश दुग्गल (2014): खतरों के खिलाड़ी के सीजन 5 के विनर रजनीश दुग्गल रहे। यह शो 22 मार्च 2014 को शुरू हुआ और 25 मई 2014 को विजेताओं की घोषणा की गई। रोहित शेट्टी ने सीजन की मेजबानी की। रजनीश दुग्गल बॉलीवुड अभिनेता हैं।

सीजन 6 - आशीष चौधरी (2015): आशीष चौधरी खतरों के खिलाड़ी के सीजन 6 के विजेता बने। वह एक मॉडल और बॉलीवुड अभिनेता हैं। उनका जन्म गुवाहाटी, असम भारत में 1979 में हुआ। आशीष चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 6. का खिताब अपने नाम किया था। यह शो 7 फरवरी 2015 को प्रसारित किया गया और 12 अप्रैल 2015 को समापन हुआ। इस शो की मेजबानी बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने की।

सीजन 7- सिद्धार्थ शुक्ला (2016): खतरों के खिलाड़ी के सीजन 7 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला रहे। सिद्धार्थ एक मॉडल और टेलीविजन अभिनेता हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 का खिताब जीता और यह शो 30 जनवरी 2016 को प्रसारित किया गया और 3 अप्रैल 2016 को समापन हुआ। इस शो की मेजबानी बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने की।

सीजन 8 - शांतनु माहेश्वरी (2017): शांतनु माहेश्वरी खतरों के खिलाड़ी के सीजन 8 के विजेता बने। वह एक टेलीविजन अभिनेता डांसर और कोरियोग्राफर हैं। शांतनु माहेश्वरी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 का खिताब जीता। यह शो 22 जुलाई 2017 को प्रसारित किया गया और 30 सितंबर 2017 को समापन हुआ। इस शो की मेजबानी बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने की।

सीजन 9 - पुनीत जे पाठक (2019): बॉलीवुड के लोकप्रिय नृत्य और कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक खतरों के खिलाड़ी के सीजन 9 का विजेता घोषित किया गया। उन्होंने सुंदर ट्रॉफी और विशाल पुरस्कार राशि जीती।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.