कियारा आडवाणी ने रेड लहंगे में अपने ग्लैमरस लुक से रैम्प पर लगाई आग, तस्वीरों में देखिए एक्ट्रेस का हॉट अंदाज

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का हाल ही में रेड लहंगा में बेहद ग्लैमरस और हॉट लुक नजर आया है। ये एक्ट्रेस डिजाइनर अमित अग्रवाल (Amit Aggarwal) के लिए रैम्प वॉक करती नजर आईं। आप भी देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें।

कियारा आडवाणी का रेड लहंगे में बेहद ग्लैमरस लुक नजर आया (फोटो:एपीएच)

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने कबीर सिंह (Kabir Singh) में अपनी मासूम भरी एक्टिंग से खूब तारीफ पाई। ये एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग नहीं, खूबसूरती और स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस का दिल्ली में चल रहे फैशन शो के दौरान ग्लैमरस लुक नजर आया।

ये एक्ट्रेस इस फैशन शो में डिजाइनर अमित अग्रवाल (Amit Aggarwal) के लिए रैम्प वॉक करती नजर आईं। इस मौके पर ये रेड लहंगे में दिखीं। डीप-प्लनजिंग नेकलाइन वाले इस लहंगे में ये एक्ट्रेस कहर ढाह रही थीं। कियारा के इस ब्राइडल लुक की जितनी तारीफ की जाए कम है।

अपने इस लुक को उन्होंने हरे चोकर और हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल से पेयर किया था। मेकअप की बात करें तो इसे उन्होंने इसे मिनिमल रखा था जो उनके लुक के साथ पूरी तरह जंच रहा था।

कियारा आडवाणी कई तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने 2014 में फिल्म फगली से कदम रखा था। ये एक कॉमेडी फिल्म थी।

इसके बाद ये एक्ट्रेस सुशांत सिंह के साथ फिल्म एम एस धोनी में नजर आई थीं। इसमें साक्षी धोनी के अपने छोटे से रोल से भी उन्होंने काफी तारीफ पाई थी।

हाल ही में ये एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह में नजर आई थीं। इसमें वो प्रीति के किरदार में काफी पसंद की गई। ये फिल्म साउथ की मूवी अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी।

फिल्मों के अलावा, ये एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में विक्की कौशल के साथ नजर आ चुकी हैं। इसमें उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत नजर आया था।

ये एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म गुड न्यूज, लक्ष्मी बॉम्ब, शेरशाह और इंदु की जवानी में नजर आएंगी। गुड न्यूज में उनके साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आएंगे।

रील हो या रियल इस एक्ट्रेस का स्टाइल और खूबसूरती हमेशा काबिले तारीफ होती है।

शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ के लिंकअप की खबरें भी सुनने मिल चुकी हैं।

फिल्म इंदु की जवानी में ये एक्ट्रेस इंदु गुप्ता का किरदार निभातीं नजर आयेंगी। ये एक ऐसी लड़की के किरदार में दिखेंगी, जो कि गाजियाबाद से ताल्लुक रखती है और डेटिंग ऐप के चक्कर में फंस कर अपने लिए कई मुसीबत खड़ी कर लेती है।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।