Kirron Kher Birthday: बॉलीवुड की इस फेवरेट माँ के बारे में आपको ये बातें नहीं होंगी पता, अभी पढ़ें

किरन खेर ( Kirron Kher ) ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है आज वो अपना 64 वां जन्मदिन मना रही हैं, यहां पढ़ें किरन खेर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जो शायद आपको पहले किसी ने है बताई हों

किरन खेर (हिंदी रश)

किरन खेर ( Kirron Kher ) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज उनके 64 वें जन्मदिन पर आइये हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो शायद आपको ना पता हो|

हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक, किरन खेर ( Kirron Kher age) का जन्म 14 जून, 1955 को किरन के रूप में चंडीगढ़ में हुआ था। सबसे पहले एक थिएटर पर्सनालिटी इसके बाद अभिनेत्री और अब वो एक लोकसभा सदस्य बन गयी हैं| किरन खेर को क्रिटिक्स द्वारा उनके प्रदर्शन के लिए कई वर्षों से प्रशंसा मिली है। सरदारी बेगम, बारिवली जैसी प्रशंसित फिल्मों के अलावा उन्होंने देवदास, रंग दे बसंती, वीर जारा जैसे कई कॅमर्शियल फिल्में की हैं|

किरन खेर ( Kirron Kher Films) ने कई फिल्मों में माँ का किरदार निभाया है| वो जिस तरह से अपना किरदार निभाती हैं उसकी वजह से वो सभी की फेवरेट हैं| आइये उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ मज़ेदार बातें बताते हैं|

1919 में, किरन खेर ( Kirron Kher Photos) ने एक पंजाबी फिल्म से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था| इस फिल्म का नाम आसरा प्यार दा था| इस फिल्म के बाद उन्होंने तेरह साल के लंबे समय तक का ब्रेक लिया! इसके बाद साल 1993 में, उन्होंने अपना कमबैक हिंदी फिल्म पेस्टोनजी से किया|

सिर्फ फिल्में ही नहीं, किरन खेर ( Kirron Kher Tv Shows) ने कई टीवी शोज़ में भी काम किया हैं। इंडियाज़ गॉट टैलेंट में सबसे लोकप्रिय जज होने के अलावा, 64 साल की एक्ट्रेस ने छोटे परदे पर प्रथिमा, दिल ना जाने क्यों, चौसठ पान, किरन खेर टुडे, जागते रहो जैसे कई शोज़ में काम किया है|

क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है? तो हम बताते हैं, किरन खेर के माता-पिता द्वारा ने उन्हें 'किरण ठाकर सिंह' नाम दिया था!

आपको ये बात शायद पता ना हो लेकिन किरन खेर और अनुपम खेर ( Kirron Kher & Anupam Kher) ने अमेरिकी टीवी सीरीज़ 'ईआर' में एक साथ एक्टिंग की है| जी हाँ सही पढ़ा आपने| किरन खेर ने टीवी ड्रामा सीरीज़ के एक एपिसोड में गेस्ट अपीरियंस दिया था|

बहुत से लोगों को पता नहीं है, लेकिन किरन ( Kirron Kher Instagram) को साड़ियां बहुत ही पसंद हैं और उनके पास सुंदर कांजीवरम, महेश्वरियों से लेकर कई तरह की साड़ियों के कलेक्शन हैं| अगर आपने उन्हें इंडियाज गॉट टैलेंट में देखा है तो आपकी नज़र उनकी खूबसूरत साड़ियों पर जरूर गयी होगी|

ओम शांति ओम (Om Shanti Om) फिल्म से किरण खेर ने अपनी नाम की स्पेलिंग Kiran से बदलकर Kirron के ली है| एक बहुमुखी अभिनेत्री होने के अलावा, किरन ( Kirron Kher Latest Photos) एक थिएटर पर्सनालिटी, होस्ट और अब एक लोकसभा सदस्य भी हैं।

अपने अभिनय और राजनीतिक करियर के अलावा, किरन खेर, लाडली और रोको कैंसर जैसे कई गैर-लाभकारी आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।