कृष्णा राज कपूर के शोक सभा में अमिताभ बच्चन समेत पहुंची ये फिल्मी हस्तियां, देखिए तस्वीरें

1अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया...

बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1अक्टूबर की सुबह निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर ने 87 साल में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कहा। इस घटना ने बॉलीवुड को आहत कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद गुरुवार को शोक सभा आयोजन किया गया है। इसमें हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया है। सभी लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते दिखे।

बताते चलें कि वो काफी वक्त से बीमार थीं। जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उधर, इनके बेटे ऋषि कपूर भी गंभीर बीमारी के बाद अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। इससे कपूर परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। लेकिन पूरा बॉलीवुड इस दुखद घड़ी में कपूर परिवार के साथ खड़ा है।

राज कूपर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके पांच बच्चे हैं। 87 की उम्र में भी कृष्णा राज कपूर काफी फुर्तीली थीं। उन्हें अक्सर फिल्म प्रीमियर या किसी फैमली पार्टी में देखा गया था। कुछ समय पहले ही वो पेरिस में ऋषि कपूर की बर्थडे पार्टी में उन्हें देखा गया था। वे सबकी प्रिय रही हैं। इसके साथ रिद्धिमा कपूर ने भी दादी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी । उन्होंने उस फोटो पर कैप्शन के तौर पर लिखा, ‘मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी RIP’।

तो फिर आइए तस्वीरों पर नजर डालते हैं…

इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कपूर खानदान से सदा जुड़े रहे हैं। ऐसे में इस मौके पर कैसे ना आते। कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार से लेकर शोक सभा तक इनको देखा गया। अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार भी इसमें शामिल रहा। इनके चेहरे पर उदासी बता रही है कि वे किस कदर दुखी हैं।

वैसे तो पूरा बॉलीवुड उमड़ आया है। तो फिर अनिल कपूर कैसे ना आते। इस मौके पर कृष्णा राज कपूर की आत्मा शांति प्रार्थना में अनिल कपूर भी शामिल हुए।

कृष्णा राज कपूर के शांति प्रार्थना के मौके पर संजय कपूर भी नजर आए। हालांकि ऐसे मौके पर सभी लोगों ने सफेद पोशाक धारण किया पर संजय कपूर ब्लैक शर्ट में दिखे।

महेश भट्ट और कपूर खानदान का रिश्ता भी काफी गहरा है। इस दौरान निर्देशक महेश भट्ट ने भी शिरकत किया। वह भी काले रंग की शर्ट और पैंट में दिखे।

कृष्णा राज कपूर के शोक सभा के मौके पर रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी दिखे। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी भी दिखीं लेकिन रितिक रोशन नहीं दिखें।

इसके साथ ही कृष्णा राज कपूर की शोक सभा में जुही चावला भी नजर आईं लेकिन उनकी मुस्कुराती तस्वीर मौजूदा हालात में फीट नहीं बैठ रही है।

इस मौके पर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सफेद पोशाक में दिखीं लेकिन अक्षय कुमार उनके साथ नहीं दिखें।

कपूर खानदान के इस विकट घड़ी पर प्रीति जिंटा भी सफेद पोशाक में नजर आईं।

कपूर खानदान के साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के संबंध हमेशा से बेहतर रहे हैं। इस मौके पर भी वह शामिल हुईं।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.