नोरा फतेही, कृति सेनन या पूजा हेगड़े, किस दीवा के लुक ने जीता आपका दिल, तस्वीरों में देखिए इनका ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस का आए दिन ग्लैमरस अंदाज देखने मिलता रहता है। ये अपने स्टाइल से हमेशा तारीफें ही पाती हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), कृति सेनन (Kriti Sanon) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का भी खूबसूरत लुक नजर आया।

कृति सेनन और नोरा फतेही ग्लैमरस अंदाज में(फोटो: विरल भय्यानी)

बॉलीवुड एक्ट्रेस का आए दिन ग्लैमरस अंदाज देखने मिलता रहता है। ये अपने स्टाइल से हमेशा तारीफें ही पाती हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), कृति सेनन (Kriti Sanon) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का भी खूबसूरत लुक नजर आया।

पूजा हेगड़े इस मौके पर नजर आईं ब्रिक रेड टॉप और रग्ड डेनिम में। उन्होंने अपने इस लुक को खुले बालों और सनग्लासेज के साथ पेयर कर और भी ट्रेंडी लुक दिया है।

कृति सेनन बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। इस ड्रेस में उनका लुक काबिले तारीफ है। इसे उन्होंने मीडिल पार्टिंग हेयर और परफेक्ट मेकअप के साथ कम्प्लीट लुक दिया है।

नोरा फतेही के इस ग्लैमरस अंदाज से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। पैंट सूट और खुले बालों में इस दीवा के इस हॉट लुक की जितनी तारीफ की जाए कम है। इनका ये नियॉन कलर आउटफिट इस मौसम के लिए परफेक्ट च्वॉइस है।

पूजा हेगड़े का ये लुक ऑफिस हो या दोस्तों के साथ कैजुअल डे आउट, हर मौके के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आप भी उनके इस स्टाइल को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।

पूजा हेगड़े साउथ की एक बड़ी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो फिल्म से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे।

कृति सेनन का ये लुक गर्मियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप भी कम्फर्टेबल और स्टाइलिश ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो इनका ये लुक जरूर कॉपी करें।

कृति सेनन का ये लुक गर्मियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप भी कम्फर्टेबल और स्टाइलिश ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो इनका ये लुक जरूर कॉपी करें।

नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में फिल्म बाटला हाउस से उनका ओ साकी साकी गाना रिलीज हुआ है जिसमें ये फिर अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, ये सत्यमेव जयते का दिलबर दिलबर और स्त्री के कमरिया सॉन्ग में भी अपने बेहतरीन डांस से लोगों की तारीफें पा चुकी हैं। आखिरी बार ये फिल्म भारत में दिखी थीं।

कृति सेनन जल्द ही कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।