लैक्मे फैशन वीक 2019: करण जौहर-तब्बू सहित इन सितारों ने किया रैंप वॉक, तस्वीरों में देखिए शो का जलवा

लैक्मे फैशन वीक 2019 में एक्ट्रेस तब्बू और डायरेक्टर करण जौहर मुबई के रॉयल ओपेरा हाउस में रैंप वॉक किया। इस दौरान कई एक्ट्रेस और मॉडल्स ने भी वॉक किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में करण जौहर और तब्बू ने वॉक किया। वॉक के दौरान करण जौहर काफी भावुक हुए। उनका कहना है वह बचपन में यहां फिल्म देखने आते थें, लेकिन आज इतने बड़े मंच पर वॉक किया।

अंकिता लोखंडे ने भी लैक्मे फैशन वीक 2019 में रैंप वॉक किया। इस बार एक्ट्रेसेस और मॉडल्स गौरव गुप्ता के डिजाइन किए ड्रेस पहने।

एक्ट्रेस प्रज्ञा यादव ने भी मुंबई स्थित इस रॉयल ओपेरा हाउस में वॉक किया। वह बहुत एलीगेंट लुक में नजर आ रही है।

एक्ट्रेस किम शर्मा ने रैंप वॉक पर अपना जलवा बिखेरा। लाइट ब्लू कलर की शाइनिंग शर्ट और ब्लैक जीन्स उनका एटीड्यूड साफ झलक रहा है।

बॉलीवुड एक्टर साकिब सलीम ने भी लैक्मे फैशन वीक पर अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने ब्राउन कलर का फूलों की छाप वाला कुर्ता और उसके ऊपर हाफ बाजु का कोट पहना हुआ था। उन्होंने व्हाइट कलर का पायजामा कट पेंट पहना हुआ था।

लैक्मे फैशन वीक एक द्वि-वार्षिक फैशन इवेंट है, जो मुंबई होता है। यह जनवरी के एंड पांच दिन के लिए शुरू होता है। इसमें मॉड्लस और एक्ट्रेस हिस्सा लेती है।

लैक्मे फैशन शो में मॉडल्स किसी एक फैशन डिजाइनर का ड्रेस को प्रमोट करती है। इस बार गौरव गुप्ता के डिजाइन को दिखा रही हैं।

गौरव गुप्ता का इन कलेक्शन पर कहना है कि उन्हें इन ड्रेस को डिजाइन करने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

गौरव गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पारंपरिक तकनीकों के इस्तेमाल करके इन कलेक्शनों को तैयार किया है।

डिजाइनर गौरव गुप्ता ने कहा कि इन कलेक्शनों में उन्होंने सिग्नेचर ब्रांड्स के साथ चिकनकरी जैसी ट्रेडिशनल प्रिंट का भी यूज किया है।

डिजाइनर गौरव गुप्ता ने कहा कि हम शदियों पुराने क्राफ्ट को नया रूप दे रहे हैं और नए तरीके से मॉडर्न इंडिया की कहानी बता रहा हैं।

आपको बता दें कि फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया इसका प्रायोजक है और लैक्में इसे आयोजित करता है।

लैक्मे फैशन वीक पहली बार 1999 में हुआ था जिसके बाद से हर दो साल बाद इसका आयोजन होता है। इस फैशन वीक के रैंप पर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी वॉक कर चुके हैं।

लैक्मे फैशन वीक में भारतीय डिजाइनरों मनीष मल्होत्रा, रोहित बल, तरुण ताहिलियाणी और रितु बेरी अपने-अपने डिजाइन पेश कर चुके हैं।

लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक करना मॉडल्स का एक सपना होता है। यहां रैंप करने वाली मॉडल्स बहुत ही फेमस होती हैं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।