लैक्मे फैशन वीक 2019: इन फिल्मी सितारों ने रैंप वॉक के दौरान बिखेरा जलवा, देखिए शानदार तस्वीरें

लैक्मे फैशन वीक के पांचवे दिन बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान अर्जुन रामपाल, रितेश देशमुख, अमृता खनविलकर, तनीशा मुखर्जी, भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रैंप वॉक किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में तनीशा मुखर्जी ने भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने क्रीम कल की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने डिजाइनर पुनित वलाना की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। आपको बता दें तनिशा मुखर्जी ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वह काजोल की बहन भी हैं।

कृतिका कामरा ने लैक्मे फैशन वीक 2019 में डिजाइनर पुनित वलाना का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना। इस ड्रेस पर रेड कलर के प्रिंट और पैटर्न था। उन्होंने इस पर सिलवर की ज्वैलरी भी पहनी हुई थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। कामरा ने फिल्म मित्रों से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

लैक्मे फैशन वीक में अमृता खनविलकर ने भी डिजाइनर पुनित वलाना का डिजाइन की हुई ड्रेस पहना हुआ था। प्रिंटेड ड्रेस में और रेडिश चश्मे में वह बहुत ही सुंदर लग रही थीं। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में भी काम किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में एक्टर रितेश देशमुख ने भी रैंप पर अपना जलाव बिखेरा। उन्होंने प्रिंट कुर्ते के ऊपर ब्लैक जैकेट और ब्लैक पैंट पहनी हुआ था। बड़ी हुई दाड़ी उनको डिसेंट लुक दे रही थी।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान वह बहुत ही साधारण से लुक में दिखे। उन्होंने पैंट और ब्लेजर पहना हुआ था। अर्जुन रामपाल का मॉडलिंग में अलग मुकाम रहा है। अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम किया है।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने डिजाइनर नेहा अग्रवाल के डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहन कर रैंप वॉक किया। गोल्डन और लाइट येलो कलर का ड्रेस उनपर काफी फब रहा था। सोहा अली, सैफ अली खान की बहन हैं और एक्टर कुणाल खैमू की वाइफ हैं।

बॉलीवुड सितारों के अलावा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी लैक्मे फैशन वीक 2019 में पहली बार हिस्सा लिया। इस दौरान उनमें गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। उन्होंने फुटवियर कलेक्शन द सीक्रेट गार्डन केस के लिए रैंप वॉक किया।

रियो ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु जब रैंप पर उतरी तो लोग उन्हें देखकर हैरान हो गए। उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह पहली बार इस रैंप वॉक कर रही हैं।

लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने भी शांतनु निखिल द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी। इस दौरान उनमें गजब का कॉन्फिडेंस को मिला। वह जितनी शानदार एक्टिंग करती हैं उतने ही शानदार तरीके से उन्होंने रैंप वॉक किया।

सयानी गुप्ता ने लैक्मे फैशन वीक में दूसरी बार रैंप वॉक किया। उन्होंने जॉली एलएलबी 2, फैन, बार बार देखो, मार्गरीटा वीद स्ट्रॉ सहित कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने एफटीआईआई से पढ़ाई की है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।