Love Aaj Kal: कौन हैं कार्तिक आर्यन की 1990 दशक की प्रेमिका लीना? आईये जानते हैं आरुषि शर्मा के बारे में 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) का ट्रेलर सभी को बहुत पसंद आया है। इस ट्रेलर में सारा और कार्तिक के साथ एक और लड़की भी दिखाई दे रही है। कौन हैं वो? क्या आप जानते हैं इस लड़की के बारे में? नहीं ना! वो लड़की आरुषि शर्मा (Arushi Sharma) है।

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) का ट्रेलर सभी को बहुत पसंद आया है। इस ट्रेलर में सारा और कार्तिक के साथ एक और लड़की भी दिखाई दे रही है। कौन हैं वो? क्या आप जानते हैं इस लड़की के बारे में? नहीं ना! वो लड़की आरुषि शर्मा (Arushi Sharma) है। वह लव आज कल में लीना का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 1990 से 2020 दशक की प्रेम कहानी दर्शाता है। 1990 साल में कार्तिक और आरुषि की प्रेम कहानी के बारे में दिखाया गया है।

आरुषि इससे पहले भी इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में नजर आ चुकी है। फिल्म तमाशा में आरुषि ने रणबीर कपूर की टीचर 'समयुक्ता' का किरदार निभाया था।

बता दें, आरुषि ने इस फिल्म के अलावा भी कैमरा फेस कर चुकी हैं। दरअसल, आरुषि ध्रुव सहगल के साथ शॉर्ट फिल्म में नजर आई थीं।

लव आज कल के लिए आरुषि शर्मा को एक कास्टिंग एजेंसी के जरिये चुना गया था।

बताया जा रहा है कि आरुषि ने बिहार से पढ़ाई की है।

नवंबर 2015 में, आरुषि ने इंस्टाग्राम पर तमाशा की स्क्रीनिंग के दौरान का एक कोलाज भी शेयर कर रखा है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं।