महाशिवरात्रि 2019: मौनी रॉय के एक्स बॉयफ्रेंड सहित टीवी के इन 10 कलाकारों ने निभाया था भगवान शिव का रोल

एक्टर गुरमीत चौधरी भगवान राम के किरदार से काफी फेमस हुए थे; उन्होंने फेमस डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में अपने एक डांस परफॉर्मेंस के लिए शिव का किरदार निभाया था।

मोहित रैना का शिव रूप ( फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

महाशिवरात्रि सोमवार यानी 4 मार्च को पड़ा रही है। ऐसे मौके पर हम आपको बताएंगे टीवी के उन स्टार के बारे में जिन्होंने कभी भगवान शिव का रोल निभाया था। सबसे पहले बता करते है एक्टर मोहिता रैना की। टीवी शो देवों के देव महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता मोहित रैना काफी फेमस हुए थे।

इसके बाद बारी आती है एक्टर रोहित बख्शी ने पौराणिक शो सिया के राम में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इस शो में उनके रोल को देख कई लोगों उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए थे।

एक्टर हिमांशु सोनी ज़ी टीवी के शो 'नीली छतरी वाली' में एक ऐसे किरदार में दिखाई दिए थे, जो कि थे तो भगवान शिव लेकर रह रहे थे इंसान के रुप में। इस शो में उनकी एक्टिंग लोगों ने काफी पसंद किया था।

अरुण गोविल ने शो 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था, जिसके बाद उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रसिद्धी हासिल हुई थी । लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि छोटे पर्दे के राम ने फिल्म 'शिव महिमा' में भगवान शिव का किरदार निभाया था।

बिग बॉस 6 में नजर आने वाले एक्टर संतोष शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत में भगवान शिव का रोल निभाया था। जिसके बाद वो फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में आए थे।

एक्टर मुकेश सोलंकी ने सहारा वन के पौराणिक सीरियल 'जय जय बजरंगबली' में रील लाइफ में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस किरदार में वो काफी फिट बैठे थे।

फिल्म एक्टर और अब एक एक्टिंग ट्रेनर बन चुके समर जय सिंह ने 90 के दशक के पौराणिक शो ओम नमः शिवाय ’में शिव की भूमिका निभाई। यह शो दूरदर्शन पर दिखाया जाता था।

यशोदान राणा ने सीरियल ओम नमः शिवाय ’में देवों के देव महादेव शिव की भूमिका निभाई थी। धीरज कुमार द्वारा डायरेक्ट किए गए इस सीरियल नौ साल का लंबा सफर तय किया था।

वहीं, इस वक्त हैंडसम हंक अमित मेहरा भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। सोनी टीवी के लोकप्रिय पौराणिक शो संकटमोचन महाबली हनुमान में वो नजर आ रहे हैं।

एक्टर गुरमीत चौधरी भगवान राम के किरदार से काफी फेमस हुए थे; उन्होंने फेमस डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में अपने एक डांस परफॉर्मेंस के लिए शिव का किरदार निभाया था।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।