मलाइका अरोड़ा का लहंगे में दिखा हॉट अंदाज, तस्वीरों में देखिए 45 की उम्र में भी कैसे बरपा रही हैं कहर

दिल्ली में चल रहे इंडियन कूट्योर वीक 2019 (Indian Couture Week 2019) में अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज नजर आ चुका है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी ग्लैमरस और खूबसूरत देसी अंदाज दिखा।

मलाइका अरोड़ा खूबसूरत और ग्लैमरस लुक में नजर आईं(फोटो:एपीएच)

दिल्ली में चल रहे इंडियन कूट्योर वीक 2019 (Indian Couture Week 2019) में अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज नजर आ चुका है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी ग्लैमरस और खूबसूरत देसी अंदाज दिखा।

डिजाइनर सुलक्षणा मोंगा (Sulakshana Monga) के मिंट ग्रीन लहंगे में मलाइगा अरोड़ा काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे पर बनी सिल्वर कढ़ाई इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

अपने इस लुक को मलाइका अरोड़ा ने लो बन और लाइट मेकअप के साथ पेयर किया। डार्क ग्रीन ईयररिंग्स और एक खूबसूरत नेकपीस से अपने इस लुक को उन्होंने बखूबी कॉम्प्लीमेंट किया।

इस लहंगे के साथ ही इसका दुपट्टा भी बेहद खूबसूरत था। मलाइका के पूरे लुक की बात करें, तो ये अपने आप में कम्प्लीट और हर तरह से परफेक्ट था। उम्र के इस पड़ाव में भी ये एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से सभी को मात देती हैं।

इससे पहले इस फैशन वीक में कियारा आडवाणी से लेकर अदिति राव हैदरी तक, कई एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अवतार से तारीफ पा चुकी हैं। लेकिन मलाइका का ये लुक सब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

मलाइका अरोड़ा अपनी फिट बॉडी के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन इस एक्ट्रेस का जिम लुक देखने मिल जाएगा। इससे पता चलता है कि ऐसी फिगर के लिए ये कितनी मेहनत करती हैं।

मलाइका अरोड़ा कुछ वक्त पहले ही मालदीव में छुट्टियां बिताती नजर आईं थी। वहां भी उनके कई हॉट और ग्लैमरस लुक नजर आए थे।

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सुनने मिल चुकी हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं।

मलाइका अरोड़ा के साथ अलग होने को लेकर हाल ही में अरबाज खान ने कहा था कि वो भले अगल हो गए हैं, लेकिन एक दूसरे की इज्जत करते हैं।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है अरहान। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि उनका बेटा काफी समझदार है और वो उन्हें हर मौके पर सपोर्ट करता है।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।