छैयां छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा के फैशन के आगे फेल हैं बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फैशनेबल एक्ट्रेस हैं। मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर दोनों बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फैशनेबल एक्ट्रेस हैं और समय-समय पर ऐसा साबित भी करती हैं। दोनों अक्सर किसी भी इवेंट में जाती हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा अब अक्सर अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देती है। दोनों को लेकर रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ाई जाती हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा इन सब की परवाह नहीं करती हैं। वह मीडिया के सामने अक्सर मुस्कराती हुई नजर आती हैं।

बीती रात मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में दिखाई दीं। वह बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने सिलवर शाइनिंग ड्रेस पहना हुआ था और फोटो के लिए पोज दे रही थीं। उनके बाल खुले हुए थे।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ दिन पहले एक साथ रेस्टोरेंट में दिखाई दिए। दोनों डिनर डेट पर गए थे। अर्जुन कपूर को यहां मलाइका अरोड़ा की केयरिंग करते हुए देखा गया था।

मुंबई के सोहोहाउस में डिनर डेट से पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर गौरी खान की डिनर पार्टी में एक साथ दिखाई दिए। इस पार्टी में अर्जुन कपूर अकेले मेल एक्टर थे। बाकी सब एक्ट्रेस थीं।

इसस पहले खबर चल रही थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस साल शादी कर सकते हैं। लेकिन मलाइका ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अर्जुन कपूर उनके खास दोस्त हैं।

मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप के स्टेटस को लेकर अर्जुन कपूर ने 'कॉफी विद करण 6' में कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि पिछले छह महीनों में बहुत कुछ बदला है। जितना सोचा था लाइफ में उससे ज्यादा सीखने को मिला है।

मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में सम्मानित होते हुए। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन दोनों ने 18 साल बाद शादी के बंधन को अचानक तोड़ दिया। अचानक आई इस खबर से सब लोग हैरान हो गए थे।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी निजी जानकारी लीक होने की वजह से अपने ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया था। कहा जा रहा था कि यह ड्राइवर मलाइका अरोड़ा की निजी जानकारियां अपने भाई को दे रहा था। जोकि अरबाज खान का ड्राइवर है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान नाराज हो गए थे। अर्जुन कपूर को समझाने के लिए भाईजान ने बोनी कपूर से भी बात की, लेकिन बात नहीं बनी।

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.