शिबानी दांडेकर का इस खास मौके पर दिखा खूबसूरत लुक, मलाइका अरोड़ा ने रेड गाउन में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दौरान मलाइका अरोड़ा और शिबानी दांडेकर का काफी खूबसूरत लुक देखने मिला। जहां मलाइका रेड गाउन में दिखीं वहीं, शिबानी व्हाइट शिमरी लहंगे में नजर आईं। उन दोनों का स्टाइल और अंदाज काबिले तारीफ था। इस शो में और भी कई खूबसूरत कलेक्शन देखने मिले।

मलाइका अरोड़ा और शिबानी दांडेकर (फोटो:विरल भय्यानी)

फैशन शो में डिजाइनर के लाजवाब कलेक्शन के साथ ही कई सेलिब्रिटी का खूबसूरत लुक देखने को मिलता है। ऐसे शो में डिजाइनर के लिए किसी सेलिब्रिटी का रैम्प वॉक करना या उनका शोस्टॉपर बनना कोई नई बात नहीं होती है। कई सेलेब्स ऐसे शो का हिस्सा बनते हैं। हाल ही में, मलाइका अरोड़ा भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प वॉक करती नजर आईं।

मलाइका ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में कल्कि फैशन के लिए रैम्प वॉक किया। इस मौके पर उनका रेड हॉट लुक देखने को मिला। रेड गाउन में मलाइका काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थी।

सिर्फ मलाइका नहीं, इस मौके पर शिबानी दांडेकर भी रैम्प वॉक करती नजर आईं। उन्होंने ने भी डिजाइनर सुनित वर्मा के लिए वॉक किया। इस शो के फिनाले में इस दीवा ने अपनी खूबसूरती से इसमें चार चांद लगा दिया।

शिबानी इस मौके पर शिमरी व्हाइट लहंगे में नजर आईं। उन्होंने बालों को खुला रखा था। उनके इस लुक में सबसे खूबसूरत उनका दुपट्टा कैरी करने का स्टाइल था। उसे शिबानी ने कंधे से नीचे से हाथों पर काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा था।

शो में कई शानदार कलेक्शन देखने को मिले। डिजाइनर सुनित वर्मा के आउटफिट में इस मॉडल का लुक काफी खूबसूरत है। गिल्टरी डार्क पिंक लहंगा इश वेडिंग सीजन दुल्हनों के लिए एक लाजवाब ऑप्शन साबित हो सकता है।

इस शो में दुल्हनों के लिए लाजवाब कलेक्शन देखने को मिले। लेमन येलो लहंगा जितना ट्रेंडी है उतना ही खूबसूरत। कल्कि फैशन में दिखा ये लहंगा गर्मियों के ब्राइट कलर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके कट्स और डिजाइन काफी खूबसूरत हैं।

रेड और व्हाइट के कॉम्बिनेशन से बना ये लहंगा ट्रेडिशनल लुक को काफी स्टाइलिश बनाएगा। इस फैशन शो में लहंगों के बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिला जिसपर आपकी नजरें ठहर जाएंगी।

सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, इस शो में मॉर्डन दुल्हनों के लिए भी लाजवाब ऑप्शन मौजूद थे। ये डार्क रेड लहंगा काफी खूबसूरत है। इसकी चोली पर बनी गोल्डन कढ़ाई इसकी खूबसूरती और भी बढ़ाने का काम कर रही है।

शरारा स्टाइल में ये लंहगा बेहद ट्रेंडी और शानदार है। इसका वाइब्रेंट कलर और डिजाइन ट्रेडिशनल हो या मॉर्डन हर दुल्हन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप भी लहंगे में कुछ अलग ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो ये शरारा स्टाइल ट्राय कर सकती हैं।

सिर्फ रेड या येलो नहीं, इस फैशन शो में कई और खूबसूरत कलर के लहंगे देखने को मिले। ब्लू, व्हाइट और सिल्वर के कॉम्बिनेशन से बना ये लहंगा किसी भी दुल्हन को अलग और स्टाइलिश लुक देगा। अगर आप भी रेड और रेड से कुछ अलग ढूंछ रही हैं, तो ये अच्छा ऑप्शन है।

सिल्वर और रेड के कॉम्बिनेशन वाली ये साड़ी न सिर्फ काफी ट्रेंडी है, बल्कि इसका स्टाइल भी लाजवाब है। इसकी खूबसूरती रेड ट्यूब ब्लाउड और बढ़ा रही है। ये एक बेहद खूबसूरत ऑप्शन है।

लहंगा, साड़ी और शरारा के अलावा इस शो में खूबसूरत गाउन्स भी देखने को मिले। ये रेड गाउन किसी भी मॉर्डन दुल्हन के लिए काफी ट्रेंडी ऑप्शन साबित होगा। इसे आप खुले बालों या जूड़े के साथ कम्प्लीट लुक दे सकती हैं।

शिबानी दांडेकर डिजाइनर सुनित वर्मा के साथ। ये इस डिजाइनर की शोस्टॉपर के तौर पर नजर आईं। शिबानी ने अपने खूबसूरत लुक से इस मौके पर चार चांद लगा दिया।

पेस्टल और सिल्वर कॉम्बिनेशन वाले इस लहंगे की जितनी तारीफ की जाए कम है। इन दो कलर कॉम्बिनेशन की ऐसी खूबसूरती पर किसी की भी नजरें ठहर जाएंगी। शो में कई ऐसे शानदार लहंगे देखने मिले।

मलाइका वाकई में स्टाइल क्वीन हैं। ये जो पहनती हैं बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनका ये लुक जितना खूबसूरत है उतना ही स्टाइलिश और ट्रेंडी भी है। ये हर आउटफिट को पूरे कॉन्फिडेंस और स्टाइल से कैरी करती हैं।

इस फैशन शो में शरारा, साड़ी और लहंगे इन्हीं आउटफिट का जलवा रहा। उनके ट्रेडिशनल से लेकर मॉर्डन तक, हर स्टाइल देखने को मिला जो काफी शानदार और ट्रेंडी थे।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।