मलाइका अरोड़ा को बीच और पानी से है बेहद प्यार, एक्ट्रेस की ये 10 हॉट तस्वीरें हैं इसका सबूत

45 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photos) हॉटनेस के मामले में कई कम उम्र की अभिनेत्रियों को आसानी से मात दे सकती हैं। मलाइका की यह 10 तस्वीरें देखने के बाद आपको हमारी बात पर जरूर यकीन हो जाएगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photos) को पानी से बहुत प्यार है। मलाइका अक्सर बीच पर समय बिताना पसंद करती हैं और इस दौरान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से शेयर करती रहती हैं।

45 साल की मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Movies) को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ग्लैमर के मामले में मलाइका किसी भी कम उम्र की एक्ट्रेस को आसानी से मात दे सकती हैं।

बीच पर मलाइका अरोड़ा का हॉट बिकिनी अवतार पानी में आग लगाने के लिए काफी होता है। मलाइका के इंस्टाग्राम पर उनकी बिकिनी फोटोज़ पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स इस बात का सबूत होते हैं।

फैशन और स्टाइल के मामले में भी मलाइका अरोड़ा कई एक्ट्रेसेज़ से काफी आगे हैं। उनका ग्लैमरस अवतार देख कई अभिनेत्रियों को उनसे जलन होना स्वाभाविक सी बात होगी।

मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए जिम और योगा का सहारा लेती हैं। वह अक्सर अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मुंबई के जिम और योगा सेंटर में दिख जाती हैं।

मलाइका अरोड़ा अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए किसी समुद्री जगह को ही चुनती हैं। हाल ही में वह अपने फ्रेंड्स के साथ वैकेशन पर मालदीव गई थीं।

उनके एक्टर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor) उस समय 'पानीपत' फिल्म (Panipat Movie) की शूटिंग में बिजी थे। शूटिंग से वक्त मिलते ही अर्जुन भी मलाइका से मिलने के लिए मालदीव पहुंच गए थे।

मलाइका अरोड़ा ने मालदीव के बीच से अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। उस समय यह भी कहा गया कि वह अपनी शादी से पहले बैचलर पार्टी के लिए वहां गई हैं।

हालांकि उस समय अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor Malaika Arora Marriage) की शादी की खबरें एक बार फिर गलत साबित हुई थीं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं और उन्हें अब बस मलाइका अरोड़ा की 'हां' का इंतजार है। अर्जुन और मलाइका के परिजनों ने उनकी शादी पर मुहर लगा दी है और यह माना जा रहा है कि बॉलीवुड के यह लवबर्ड्स इस साल के अंत तक अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।