प्रियंका चोपड़ा अपने मेकअप की वजह से सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, तस्वीरों में देखिए एक्ट्रेस पर बने फनी मीम्स

हर साल होने वाले मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) के पिंक कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा ने डीऑर गाउन पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा इस लुक के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल गई हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फनी जोक्स बनाए जा रहे हैं।

चौकीदार स्नेहिल सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के लुक को देखते हुए विरप्पन की मूंछों को प्रियंका चोपड़ा के बाल से मॉर्फ करते हुए फोटो शेयर किया और लिखा कि प्रियंका चोपड़ा ने वीरप्पन को पहना हुआ है।

मेट गाला 2019 के पिंक कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का लुक देखकर रोमा नाम कि ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की दो फोटो शेयर करते हुए लिखा,'किसानों को एक नया डरा हुआ कौआ मिला है।'

जियाउल मुस्तफा और चौकीदार पिकाचु नाम के ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा और श्रीलंका के क्रिकेटर लतीश मलिंगा की फोटो एक साथ शेयर करते हुए रमेश और सुरेश लिखा। इतना ही नहीं इन दोनों को भाई बहन भी बताया।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के स्ट्रेट हेयर और इस लुक का फोटो शेयर करते हुए कंपेरिजन किया है। यूजर ने स्ट्रेट बाल फोटो पर लिखा,'जब आपने पहली बार टूथब्रश खरीदा' और दूसरी फोटो में लिखा,'3 हफ्ते इस्तेमाल करने के बाद टूथब्रश।'

वहीं, एक ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के इस लुक का सिर मॉर्फ्ड कर के किसी लड़के पर लगया है। इसमें निक जोनस और रणवीर सिंह को भी मॉर्फ्ड किया गया है। निक जोनस कहते हैं कि मेहरबानी कर के आप मेरी मम्मी से दूर रहो।

सोनम रेवांकर नाम की ट्विटर यूजर ने मेड हैटर के साथ प्रियंका चोपड़ा का फोटो शेयर किया और इसे 10 ईयर चैलेंज से कंपेयर किया है। सोनम ने लिखा कि ये किस तरह का 10 ईयर चैलेंज है?

रत्नेश मिश्रा ने नाम के ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना और मेट गाला के दौरान का फोटो शेयर किया। पहली फोटो पर रत्नेश लिखा ये फेसबुक का प्रोफाइल फोटो है और दूसरी पर लिखा ये आधार कार्ड का फोटो है।

नितेश नाम के ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा पर शानदार मीम्स बनाया है। नितेश ने इलेक्ट्रिक शॉक लगने से खड़े बाल होने वाले कई तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर शेयर की और लिखा है,'शॉक लगा लगा शॉक लगा।'

एक ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक के साथ उनका एक पुराना फोटो शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा की पुरानी फोटो में यूजर ने लिखा,'दादर फास्ट लोकल पकड़ने से पहले' और दूसरी फोटो में लिखा,'दादरस फास्ट लोकल से निकलने के बाद।'

ब्रिएन्ना नाम की ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा का लुक शेयर करते हुए लिखा कि इस बाल को छोड़न देना चाहिए है। प्रियंका चोपड़ा मेड हैटर की बहन की तरह लग रही हैं।

अरविंद अक्षय के नाम के ट्विटर यूजर ने योगी बाबू के एक फिल्म का सीन और प्रियंका चोपड़ा मेटा गाला 2019 के लुक में कंपेरिजन करते हुए शेयर किया। उन्होंने लिखा कि दोनों में कौन बेहतर है?

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।