काले लिबास में ऐसे कहर बरपा रही हैं मोनालिसा, देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Hot Photos) ने आज फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही है। इससे पहले उन्होंने ब्लैक एंड रेड साड़ी में अपनी कई तस्वीरें शेयर की है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास यानी मोनालिसा बेहद खूबसूरत और हॉट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न लुक वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मोनालिसा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लगती हैं। वह सोशल मीडिया पर बिना मेकअप वाली अपनी नैचुरल खूबसूरती से भरपूर तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बीती रात पार्टी की तस्वीरें अपने फैंस से शेयर की है।

इस तस्वीर में मोनालिसा ने ब्लैक आउटफिट में है। इसमें वह काफी बोल्ड लग रही हैं और अपनी दिलकश अदाएं दिखाई दे रही हैं। वह एक पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के सितारे इन दिनों काफी बुलंदियों पर है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी टीवी इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। उनकी झोली में भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शो और सीरियल हैं।

मोनालिसा इन दिनों सुपरनैचुरल पॉवर वाले सीरियल नजर में विलेन का किरदार निभा रही हैं। वह इस सीरियल में डायन का किरदार निभा रही है। जिसे ऑडियंस काफी पसंद कर रही है।

मोनालिसा सीरियल नजर में एक्शन और खतरनाक स्टंट करती रहती हैं। उनके इसी मेहनत को देखते हुए लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। वह इस सीरियल में बस भी चलाती हुई नजर आ चुकी हैं।

मोनालिसा इन दिनों टीवी पर आने वाले नए शो की तैयारी में लगी हुई हैं। इस शो का नाम मूवी मस्ती विद मनीष पॉल है। इसकी होस्टिंग देश के नंबर वन एंकर और होस्ट मनीष पॉल करेंगे

मूवी मस्ती विद मनीष पॉल में मोनालिसा आप सबको हंसाती हुई नजरन आएंगी। यह एक कॉमेडी और गेम शो होगा, जोकि 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसमें उनके साथ अली असगर भी दादी वाले किरदार में दिखाई देंगे।

मोनालिसा ने हाल ही में इस शो के सेट कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में उन्होंने साड़ी पहनी हुई हैं। वह इसमें बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। इस शो के पहले गेस्ट अक्षय कुमार होंगे।

मोनालिसा ने अक्षय कुमार के साथ भी एक फोटो खींची और इसे शेयर करते हुए अपनी फीलिंग्स बताई। उन्होंने सेट पर टिप-टिप पानी बरसा पानी सॉन्ग को रिक्रिएट भी किया।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।