मोनालिसा ने पति व्रिकांत सिंह राजपूत संग किए देवी मां के दर्शन, देखिए एक्ट्रेस की नवरात्रि स्पेशल तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास (Monalisa Photos) सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर करती हैं। वेस्टर्न लुक से लेकर ट्रेडिशनल लुक में वह काफी अट्रैक्ट करती हैं। यहां देखिए नवरात्रि (Navratri 2019)स्पेशल तस्वीरें-

नवरात्रि का नौ दिन का पावन पर्व खत्म हो गया है और आज विजयदशमी है। लेकिन भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा पर मां की भक्ति का खुमार चढ़ा हुआ है। (फोटोः इंस्टाग्राम)

मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दुर्गा पंडाल में देवी मां के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही थी। इस दौरान वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने इस दौरान ब्लू कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी जबकि विक्रांत सिंह राजपूत ने ब्लू शर्ट और व्हाइट डेनिम के कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट में नजर आए। दोनों ही पति-पत्नी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर मां के दर्शन के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि यह ब्लू कलर की साड़ी उनकी भाभी चैताली मित्रा ने उन्हें गिफ्ट में दी। इसके लिए उन्होंने अपनी भाभी को इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए धन्यवाद कहा।

बिग बॉस फेम मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मां दुर्गा की बंगाली में अराधना भी लिखी और सबके लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने फैंस के साथ अपनी एक्साइटमेंट और फीलिंग्स बताई।

अंतरा बिस्वास ने कहा कि वह मां के दर्शन कर के काफी खुश हैं और उन्होंने पति के साथ काफी अच्छे से मां के दर्शन किए। उनके दोस्तों और फैंस ने उन्हें काफी प्यार दिया। सभी को प्यार दिया। फैंस के साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाने के लिए सॉरी भी कहा।

मोनालिसा ने इससे पहले नवरात्रि के सातवें दिन व्हाइट साड़ी में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बंगाली ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आई थी। उन्होंने अपने फैंस को महासप्तमी की बधाई दी और मां की कृपा बनी रहने की प्रार्थना की।

मोनालिसा ने लाल रंग की ट्रेडिशनल लुक में भी नजर आईं। उन्होंने माथे पर किसी पौराणिक कथाओं की महिला किरदार की तरह आउटफिट पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद प्यारी और सुंदर नजर आ रही थी।

मोनालिसा ने कुछ दिन पहले ही इस शो के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसमें वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत और नच बलिए 9 की जज रवीना टंडन के साथ दिखाई दी थीं।

मोनालिसा टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 10 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस शो में उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी थे। इसके बाद ये कपल नच बलिए 8 में भी नजर आए थे।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।