यहां हो रही है ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी, देखिए ‘शाही महल’ की शानदार तस्वीरें

ईशा अंबानी (Isha Ambani) की उद्योगपति अजय पीरामल (Ajay Piramal) के बेटे आनंद पीरामल (Anand Piramal) से आज शादी होगी।

अंबानी के आलीशान महलनुमा घर एंटीलिया (Antilia) में शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। ईशा और आनंद की शादी के लिए एंटीलिया (Antilia) को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

ईशा की शादी के लिए इस महलनुमा विला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मेन गेट पर बड़े पंडाल लगाए गए हैं।

रेड एंड व्हाइट कलर की थीम पर घर के गेट को खूबसूरत लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। रेड फ्लावर के साथ-साथ गेट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें गोल्डन कलर की रैपिंग की गई है।

घर के मुख्य गेट पर सफेद रंग की खूबसूरत झालरों को किसी दुल्हन के घूंघट की तरह लटकाया गया है। इस समय इस आलीशान विला की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

साउथ मुंबई स्थित मुकेश अंबानी का आलीशान विला एंटीलिया (Antilia) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा घर है।

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया (Antilia) का नाम अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह एक 27 मंजिला विशालकाय और हाईटेक इमारत है।

साल 2010 में बनकर तैयार हुए इस घर को बनाने में 200 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 11 हजार करोड़ रुपए की लागत आई थी।

इस साल फोर्ब्स ने दुनिया के धनकुबेरों के महंगे घरों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें एंटीलिया (Antilia) पहले नंबर पर था।

इस साल फोर्ब्स ने दुनिया के धनकुबेरों के महंगे घरों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें एंटीलिया (Antilia) पहले नंबर पर था।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।