टीवी पर आने से पहले इन खान स्टार संग काम कर चुके हैं नकुल मेहता, जानिए उनकी लाइफ जर्नी

नकुल मेहता के पिता प्रताप सिंह मेहता नेवी कमांडर थे। इसी वजह से उन्हें कई जगहों पर जाकर रहना पड़ा था। यहां तक की उन्होंने 10 बारी अपना स्कूल बदला था। उन्होंने मास्टर ऑफ कॉमर्स मुंबई यूनिवर्सिटी से की थी।

नकुल मेहता की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

इश्कबाज के एक्टर नकुल मेहता का आज जन्मदिन है। रील लाइफ के साथ-साथ नकुल मेहता रियल लाइफ में भी एक बेहतरीन इंसान है। उनके स्टाइल का हर कोई दीवाना है।

एक्टर नकुल मेहता अपने फैंस के साथ-साथ अपनी फैमिली को टाइम देना अच्छे से जानते हैं। इस बात का अंदाजा हम उनके सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट और पोस्ट देखकर लगा सकते हैं।

नकुल मेहता के पिता प्रताप सिंह मेहता नेवी कमांडर थे। इसी वजह से उन्हें कई जगहों पर जाकर रहना पड़ा था। यहां तक की उन्होंने 10 बारी अपना स्कूल बदला था। उन्होंने मास्टर ऑफ कॉमर्स मुंबई यूनिवर्सिटी से की थी।

एक्टिंग के साथ-साथ नकुल मेहता डांस में भी माहिर है। उन्होंने सालसा, हिप हॉप जैसे कई डांस फॉर्म सीखें हैं। उन्होंने बॉलीवुड के डांसर संदीप सोपारकर से डांस सीख हुआ है।

अपनी वाइफ जानकी को वेलेंटाइन डे पर सरप्राइज देने के लिए उन्होंने एक अलग फॉर्म का डांस सीखा था। नकुल अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं इस बात का सबूत उनके रोमांटिक पोस्ट हैं।

टीवी पर अपनी धमाकेदार एंट्री करने से पहले नकुल कई एड , म्यूजिक वीडियो और थिएटर में काम कर चुके हैं। यहां तक की उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ भी काम किया हुआ है।

उन्होंने फिल्म हाल ए दिल से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली।इसके बाद उन्हें प्यार का दर्द है सीरियल में काम मिला जिसमें उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। -

इतने सारे अवॉर्ड और पॉपुलरिटी पाने के बाद भी नकुल मेहता के अंदर कभी भी घमंड नहीं आया। वो हमेशा से ही वैसे रहे हैं जैसे वो हैं।

एक पुरुष होने बाद भी नकुल मेहता महिलाओं को कैसे इज्जत देना है वो अच्छे से जानते हैं। उनके हर कदम से महिलाओं के प्रति सम्मान की छवि झलकती है।

वह सामाजिक रूप से जागरूक है और अपने विचार व्यक्त करने से पहले वह पीछे नहीं हटते हैं। चाहे वो मामला धारा 377 का हो, पद्मावत विवाद और मी टू आंदोलन का।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।