Neetu Singh Birthday: ऋषि कपूर की प्रेमिका के लिए जब नीतू कपूर ने खुद लिखा लव लेटर, तब ऐसा था दोनों का रिश्ता

एक्ट्रेस नीत कपूर (Neetu Kapoor) की फिल्मों के ही नहीं बल्कि फैंस उनकी खूबसूरती और स्माइल के भी दीवाने रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लव लेटर लिखा करती थी।

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक आने वाली नीत कपूर (Neetu Kapoor) का आज जन्मदिन (Birthday) है। अपनी स्माइल से सभी को दीवाना बनने वाली एक्ट्रेस का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था।

एक्ट्रेस नीत कपूर (Neetu Kapoor) की फिल्मों के ही नहीं बल्कि फैंस उनकी खूबसूरती और स्माइल के भी दीवाने रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लव लेटर लिखा करती थी।

ऐसे में आप सोच रहे होंगे की उनके लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई, तो दोस्ती से लेकर उनकी शादी का सफर बेहद ही शानदार रहा ।

नीतू कपूर उस वक्त 21 साल की थी जब उन्होंने ऋषि कपूर से शादी की थी, इसके बाद लंबे वक्त के लिए वह बॉलीवुड से दूर रही थी।

एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि कभी नीतू सिंह ऋषि की गर्लफ्रैंड के लिए लव लेटर लिखा करती थीं। ये सब तब हुआ था जब दोनों दोस्त थे।

नीतू कपूर महज 14 साल की थी जब उन्होंने एक्टर को डेट किया था। जब उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरु किया था। तब अकसर ऋषि, नीतू को छेड़ते रहते थे, जिससे एक्ट्रे्स इरिटेट होने लगी थी

बाद में नीतू को एक्टर की शरारतें अच्छी लगने लगी और फिल्म खेल खेल में के बाद दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया।

राज कपूर तक दोनों के प्यार की खबर पहुंची तो उन्होंने ऋषि कपूर से कहा ‘अगर प्यार है, तो शादी भी करो’

इसके बाद दोनों 22 जनवरी 1980 को शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थी।

लेकिन क्या आपको पता है नीतू सिंह शादी के समय भारी लहंगे की वजह से बेहोश हो गई थी और ऋषि अपने आसपास की भीड़ से परेशान हो गए थे, जिसकी वजह से वह घोड़ी चढ़ने से पहले बेहोश हो गए थे। वैसे कुछ भी कहो बॉलीवुड इस कपल की प्यार अभी भी बरकरार है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।