नेहा धूपिया की बेबी शावर पार्टी में पहुंची ये फिल्मी हस्तियां, देखिए तस्वीरें

नेहा ने पति अंगर बेदी के साथ मुंबई के बान्द्रा में बेबी शावर की पार्टी ऑर्गनाइज की थी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्दी ही मां बनने वाली हैं। इसी खुशी में नेहा ने पति अंगर बेदी के साथ मुंबई के बान्द्रा में बेबी शावर की पार्टी ऑर्गनाइज की थी। इस दौरान नेहा ने सफेद रंग की फ्रॉक पहनी हुई थी। इसमे वो प्रिंसेस लुक में नजर आ रहीं थीं। नेहा की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। इसमे प्रीति जिंटा, राहुल बोस, अलवीरा अग्निहोत्री, अरबाज खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे थे।

बताते चले कि नेहा ने एक्टर अंगद बेदी के साथ 10 मई, 2018 को शादी की थी। अचानक हुई दोनों एक्टर की शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। इनकी शादी के साथ ऐसी अटकलें आने लगी थीं कि शायद नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं जिसकी वजह से उनकी शादी जल्दीबाजी में हो गयी।

जब नेहा के पिता प्रदीप धूपिया से उनकी बेटी की गर्भावस्था से जुड़ी अफवाहों के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। उनका कहना था कि ऐसा कुछ नहीं हैं। उनकी शादी ऐसे जल्दीबाजी में हुई तो लोग ऐसा सोच रहे हैं। हालांकि ये सब बातें झूठी हैं। लोग अपने हिसाब से बातें बनाते हैं और अफवाहें फैलाते हैं।

तो फिर आखिर इतनी जल्दीबाजी में शादी करने की वजह क्या रही तो इस सवाल पर उनका कहना था,’ शादी का निर्णय जोड़े और दोनों के परिवार द्वारा लिया गया था। क्योंकि शादी के लिए व्यवस्था करने के लिए उनके पास बस कुछ ही दिनों का समय था।

नेहा और अंगद की लव लाइफ की खबरें पहले ही आ रहीं थी, लेकिन इस कपल ने कभी डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा था। तकरीबन 1 साल की डेटिंग के बाद दोनों कपल ने मई में शादी कर ली।

देखिएं नेहा के बेबी शावर की तस्वीरें…

नेहा सफेद रंग की फ्रिल फ्रॉक पहने प्रिंसेस लुक में नजर आईं

कैमरे के सामने पोज देती पति अंगद के साथ नेहा

इस दौरान अंगद बेदी और नेहा धूपिया बेहद की क्यूट नजर आ रहे थे

-नेहा को कार से उतारते हुए बड़े प्यार के अंदाज में नजर आए पति अंगद

इससे पहले भी अंगद ने स्टेटमेंट जारी कर प्रेग्नेंसी की खबरों को अफवाह बताया था

इस कपल ने कभी डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा था। तकरीबन 1 साल की डेटिंग के बाद दोनों कपल ने मई में शादी कर ली।

इलियाना डिक्रूज के साथ नेहा पोज देती हुईं

सोनाक्षी सिन्हा भी नेहा के साथ क्लिक करवाईं फोटो

इस ग्रुप फोटो पर करण जौहर भी आए नजर

जाह्नवी कपूर ब्लू ड्रेस में आईं नजर

नेहा के साथ ग्रुप फोटो पर सोहा अली खान

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।