नायिका फेमिना ब्यूटी अवार्ड के रेड कार्पेट पर छाई रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की जोड़ी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नायिका ब्यूटी अवार्ड के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान दोनों बहुत ही खुश दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही थी।

नायिका फेमिना ब्यूटी अवार्ड में बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शामिल हुए। दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही थी। दोनों पिछले साल नवंबर में शादी की थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड में टॉप स्टार हैं और दोनों की एक्टिंग काफी अच्छी है। इसके अलावा दोनों की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। इसलिए दोनों जहां भी जाते हैं लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लेते हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नायिका फेमिना ब्यूटी अवार्ड फंक्शन में ग्लैमरस एंट्री मारी। दोनों को एक साथ देख लोग काफी खुश दिखाई दिए। दोनों एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरों के लिए पोज दिए।

नायिका फेमिना ब्यूटी अवार्ड में दीपिका पादुकोण एक काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। उनकी यह ड्रेस बैकलेस थी और उनके क्लीवेज दिख रह थे। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था और कानों में बड़े ईयरिंग पहने हुए थे।

रणवीर सिंह को बॉलीवुड में बहुत ही अच्छा फैशन सेंस है। नायिका फेमिना ब्यूटी अवार्ड के रेड कार्पेट पर अपने फैशन और आउटफिट से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

नायिका फेमिना ब्यूटी अवार्ड में रणवीर सिंह काफी स्टाइलिश दिखे। उन्होंने फूलों की छाप वाले पर्पल और ब्लैक सूट के साथ सफेद शर्ट और सनग्लास पहना हुआ था। इसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे।

रणवीर सिंह नायिका फेमिना ब्यूटी अवार्ड में अपनी फिल्म 'गल्ली बॉय' की सक्सेस का मजा भी ले रहे थे। इस फिल्म ने लोगों को दिलों में जगह बनाई है। फिल्म का अपना टाइम आएगा सॉन्ग लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह कहीं भी जाते हैं तो उससे पहले कपड़े सिलेक्ट कर उन्हें दिखाते हैं।

दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनके अप्रूव करने के बाद ही रणवीर सिंह कपड़े पहनते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति के पास उनसे ज्यादा कपड़े हैं, जिसकी वजह से उनके पास ऑप्शन बहुत अधिक है।

दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इसमें वह एसिड अटैक विक्टिम का किरदार निभाएंगी। दीपिका पादुकोण पिछ्ली बार फिल्म पद्मावत में दिखाई दी थीं।

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।