Pankaj Tripathi Birthday: इस वजह से जेल जा चुके हैं पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी ने बदली थी एक्टर की जिंदगी

अपने अलग-अलग किरदार से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Birthday) का आज जन्मदिन है। जानिए किस तरह से उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में बनाई अपनी पहचान और क्यों मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) हैं उनके लिए खास?

पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फिल्मों, टीवी और वेब सीरीज (Web Series) की दुनिया में अपने अलग-अलग किरदार से धमाल मचाने वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का आज जन्मदिन है। एक्टर को जो पहचान हासिल हुई है, उसके पीछे जानिए कितनी मेहनत और संघर्ष उन्हें करना पड़ा। एक्टर के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकहीं बातें।

एक्टर पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 में बिहार के गोपालगंज जिले में बेलसंड नाम के एक गाँव में हुआ था।

11 कक्षा तक उन्होंने अपने के साथ खेती बाड़ी की थी। इतना ही नहीं गांव में होने वाले नाटकों में लड़की का रोल भी प्ले किया था।

एक्टर मनोज बाजपेयी का असर उनकी जिंदगी पर बेहद ही गहरा पड़ा। उनके गांव के पास ही मनोज बाजपेयी का गांव है। जिस वक्त सत्य रिलीज हुई थी तो लोगों ने मनोज बाजपेयी के बारे में खूब बात की। उस वक्त पंकज त्रिपाठी को लगा कि यदि पड़ोसी गांव का कोई आदमी एक्टर बन सकता है, तो वो क्यों नहीं।

कॉलेज की राजनीति के दौरान एक्टर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा थे और 1993 के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जेल हुई थी।

तीसरी बारी में उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन मिला था, उससे पहले उन्हें दो बार रिजेक्ट कर दिया गया था।

15 जनवरी 2004 को उन्होंने अपनी पत्नी मृदुला से शादी की थी, जोकि उस वक्त पेशे से प्रोफेसर थीं।

2008 में उन्हें बाहुबली नाम की एक टेलीविजन सीरीज में काम करने का मौका मिला था। 2012 में मुंबई आने के आठ साल बाद उन्होंने गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के लिए एक ऑडिशन दिया जोकि आठ घंटे तक चला था।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 में पंकज त्रिपाठी का नाम फिल्म 'न्यूटन' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष उल्लेख में लिया गया था।

कज त्रिपाठी दबंग 2 (2012), एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस (2013), रंगरेज (2013), फुकरे (2013), अनवर का अजब किस्सा (2013), बरेली की बर्फी के अलावा कई फिल्मों में नजर आएं है। पंकज को 2018 में तमिल फिल्म 'काला' में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी देखा गया था। इतना ही नहीं उन्हें सेक्रेड गेम्स 2 में भी काफी पसंद किया गया है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।