परिणीति चोपड़ा के फैट से फिट होने की जर्नी में था परफेक्ट वर्कआउट और डाइट, पढ़िए और हो जाइये आप भी फिट

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) ने अपने फिटनेस से काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। यहाँ जानिये उनके वर्कआउट और डाइट में क्या शामिल था, हो जाएंगे आप भी इम्प्रेस!

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने अद्भुत अभिनय कौशल और अपने हंसमुख रवैये से लाखों दिल जीते हैं। लेकिन, परिणीति अपने फिटनेस और वेट लॉस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने अद्भुत वजन घटाने की जर्नी के लिए लोकप्रिय है। परिणीति ने हमेशा फिटनेस को लेकर खुलकर बात की है और अपने वेट लॉस के बारे में भी वो बात करने में नहीं कतराती।  

उन्होंने कई बार ये स्वीकारा है कि वो लम्बे समय तक अनफिट रही हैं। वहीँ वो अपनी स्किन को भी लेकर काफी सजग हुई हैं। और यह रातोंरात नहीं हुआ, इसके लिए उन्हें एक लंबी जर्नी करनी पड़ी। परिणीतिने यह भी कहा है कि अपने वजन की वजह से वो अपन मनचाहे कपडे नहीं पहन पाती थीं। वो यही कहती हैं कि फिट रहना बहुत जरुरी है और इसकी वैल्यू आपको फिट रहने के बाद ही असल में समझ आएगी।

परिणीति चोपड़ा का वर्कआउट प्लान: परिणीति को जिम में वर्कआउट से नफरत है, जिससे उनका वजन कम करना बहुत मुश्किल हो गया था। लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई। उन्होंने अपने हिसाब से वर्कआउट प्लान किया और इसे दिलचस्प बनाया। परिणीति ने अपने वर्कआउट रूटीन में थोड़ा बहुत डांस किया है जो उन्हें बोर होने से बचाता है और इसे और मजेदार बनाता है। वह कलारीपयट्टू नामक एक मार्शल आर्ट का भी अभ्यास करती है।

उन्होंने अपने वर्कआउट में योग भी शामिल किया है जो काफी अच्छा वर्कआउट है, जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है और उनके लचीलेपन में सुधार करने में मदद करता है। परी को मानसिक शांति और स्थिरता के लिए मेडिटैशन करने में भी मज़ा आता है। यह उन्हें शांति देता है और तनाव दूर करने में मदद करता है। वह समय समय पर तैराकी का आनंद भी लेती है। भले ही वह जिमिंग से नफरत करती हो, लेकिन संतुलन बनाए रखने के लिए परिणीति समय-समय पर जिम जाने के लिए खुद को मना लेती हैं। 

परिणीति चोपड़ा का डाइट प्लान: पंजाबी परिवार से होने के कारण, परिणीति एक हार्डकोर फूडी है और इससे दूर रहना उनके लिए कभी आसान नहीं था। बहुत सारी चीज़े ऐसी थीं जिन्हे बंद करना उनके लिए बहुत जरुरी था। परिणीति का मेटाबोलिज़म बह काफी कमज़ोर है जिससे उनका वजन बढ़ता ही रहता है। उन्होंने अपने खाने में व्हाइट एग्स और दूध जैसे प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल किया है और वह अपने आहार से सभी मिठाइयों की कटौती कर रही थीं। 

वह बिना चीनी का दूध और चीनी डली हुई कोई भी चीज़ से दूर रहती हैं। उन्होंने सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन और वाइट राइस को ब्राउन राइस से बदल दिया है। वह सुनिश्चित करती है कि वह कम तेल का सेवन कम से कम करे। अपने पाचन तंत्र को स्ट्रांग करने के लिए वो रात का खाना 7-8 बजे तक खा लेती हैं।

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!