देसी अंदाज के साथ प्रियंका का दिखा हॉट लुक, पति निक जोनस के साथ दिखी कुछ ऐसी केमिस्ट्री

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई के एक इंवेट में नजर आए।

प्रियंका अब एक्टिंग के अलावा बिजनेस में भी हाथ अजमाने के लिए तैयार है। इसके लिए प्रियंका ने दो कंपनियों में इन्वेस्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ दिल्ली में भी ऐसे ही एक इंवेट का हिस्सा बने थे। दोनों न्यूली वेड इस दौरान बेहद ही प्यारे लग रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में सोशल और डेटिंग ऐप बबल को लॉन्च किया था। इस डेटिंग ऐप का उद्देश्य महिलाओं का जागरुक करना है।

इस एप में महिलाओं के पास एक अधिकार है कि वो बातचीत की पहले पहल कर सकती है। प्रियंका ने इस एप को लॉन्च करने के दौरान कहा था कि इस ऐप के यूज को लेकर सुरक्षित और सहज महसूस करवाना है।

सोशल मीडिया और डेटिंग एप बबल में हाल ही में प्रियंका ने निवेश किया था। जिसके चलते समाज में बदलाव लाने की सोच है।

इस ऐप में प्रियंका के साथ काम कर रही व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा भारत में बंबल लाना चाहती थी।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि काफी समय लग गया। लेकिन हमने ऐसा महसूस किया कि हम दुनिया भर में लड़किया और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बंबल में काम कर सकते हैं।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर को होने होने जा रही है। इसी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शिरकत करने पहुंच गए हैं।

प्रि्यंका और निक दोनों एक साथ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर वो कैमरे में कैद होते रहते हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।