प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी टलने के बाद वापस गईं न्यूयॉर्क, एयरपोर्ट पर कुछ यूं हुईं स्पॉट, देखिए तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा अपनी भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने मुंबई आईं थी। लेकिन शादी पोस्टपोन हो गई। हाल ही में ये एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर दिखीं। शादी टलने के बाद ये एक्ट्रेस वापस न्यूयॉर्क चली गईं।

प्रियंका चोपड़ा (फोटो: विरल भय्यानी)

प्रियंका चोपड़ा सही मायने में एक स्टाइल क्वीन हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। ये जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। उनका हर लुक अपने आप में एक ट्रेंड होता है।

हाल ही में ये एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट के लिए अपना प्यार दिखाती नजर आईं। अलग-अलग मौकों पर व्हाइट कपड़ों में अपना स्टाइल दिखाती नजर आई। उनका ये लुक गर्मियों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक किसी लंच या डिनर डेट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। व्हाइट स्कर्ट और शर्ट में दिखीं। अपने इस लुक को उन्होंने व्हाइट स्ट्रैपी हील्स और इसी कलर की हैंडबैग से पेयर किया।

वहीं, अपने दूसरे लुक में ये एक्ट्रेस व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं। अपने इस लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक, व्हाइट स्टिलिटोज और ओपेन हेयर के साथ पेयर किया। इस लुक को उन्होंने सनग्लासेज से परफेक्ट टच दिया।

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने मुंबई आई थी। इस दौरान फैमिली और दोस्तों के साथ कई मौकों पर उनके कई स्टाइलिश लुक नजर आए थे।

खबरों की मानें तो उनके भाई की शादी फिलहाल टल गई है। इसकी वजह उनकी मंगेतर यानि इशिता कुमार की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इशिता कुमार को अपनी सर्जरी से बचने के लिए कुछ समय चाहिए।

कुछ वक्त पहले ही ईशा अंबानी ने प्रियंका चोपड़ा और उनकी गर्ल गैंग के लिए पार्टी रखी थी। इस दौरान सभी ने मिलकर आईसक्रीम तैयार की थी। इसकी तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी थी।

फिल्मों की बात करें तो ये एक्ट्रेस जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया और ये आरएसवीपी और रॉय कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

‘द स्काई इज पिंक’ मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जानी जाने वाली आयशा चौधरी पर बनी है। इस रोल को फिल्म में ज़ायारा वसीम निभाएंगी। प्रियंका चोपड़ा इसमें आयशा की मां के रोल में नजर आएंगी।

कुछ वक्त पहले निक जोनस और प्रिंयका चोपड़ा के तलाक की अफवाह आई थी। इस एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। ये कपल कई मौकों पर अपना प्यार दिखाते नजर आ चुके हैं और साबित किया है कि ये मेड फॉर इज अदर हैं।

इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।