PHOTOS: महेंद्र सिंह धोनी से भिड़ गए निक जोनास, देखती रह गई प्रिंयका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनास और क्रिकेटर एमएस धोनी को एक साथ भिड़ते हुए एक मैदान...

इस अंदाज में मैदान पर पहुंचे निक जोनास । खेल के लिए दिखे पूरी तरह से तैयार।

मैच के दौरान बाकी खिलड़ियों से बातचीत करती नजर आई प्रियंका।

मैदान में फुटबॉल गेम का मजा लेती हुई प्रियंका चोपड़ा। जींस और टॉप में दिख रही थीं बेहद खूबसूरत

मैच के दौरान खेल पर पूरा ध्यान लगाते हुए दिखे निक जोनास। मैदान में दिखा उनका जोशीला अंदाज।

क्रिकेटर एमएस धोनी ने फिर दिखाया बाइक के प्रति प्यार

अपनी ही धुन में खोए हुए दिखे एक्टर कुणाल खेमू।

खेल के मैदान पर आराम फरमाती प्रियंका

खेल के वक्त अपने मंगेतर निक जोनास को चीयर करती दिखी प्रियंका चोपड़ा। लग रही थी बेहद ही क्यूट

एक साथ खेल खेलते नजर आए ईशान खट्टर,आदित्य राय कपूर और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनास  रविवार को  एक्टर आदित्य राय कपूर, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और ईशान खट्टर जैसे सेलेब्रिटियों के साथ फुटबॉल का खेलते हुए देखे गए थे। इससे पहले निक को शनिवार के दिन प्रियंका के साथ देखा गया था, जो की भारत में अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक शूट करने के लिए आई  हुईं हैं।

शोनाली बोस द्वारा निर्देशित द स्काई इज पिंक 2015 की बाजीराव मस्तानी के बाद प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। वहीं, प्रियंका और निक ने शनिवार को एक डिनर डेट भी  की थी।  उस समय दोनों सुरक्षा कर्मियों, प्रशंसकों और फोटोग्राफरों से घिरे हुए थे और हाथों में हाथ डालकर चल रहे थे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निक ने रविवार की शाम को शानदार समय बिताया है क्योंकि वह अपोजिट टीम के साथ काफी अच्छे से खेल रहे थें। रंगों के आधार पर देखा जाए तो ईशान निक की टीम में लग रहे थे, जबकि आदित्य राय कपूर और धोनी अपोजिट टीम में थे। मैच एक छोटे सी जगह पर खेला गया था।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।