प्रियंका चोपड़ा से किम कार्दशियन तक, इन हसीनाओं ने अपने बोल्ड लुक से पिंक कारपेट पर ढाया कहर, देखें तस्वीरें

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और लेडी गागा (Lady Gaga) तक, सभी ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक का जलवा दिखाया। उनके इन लुक से आपकी नजरें नहीं हटेंगी।

मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा, किम कार्दशियन और लेडी गागा

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में प्रियंका चोपड़ा से लेकर किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और लेडी गागा (Lady Gaga) तक, सभी ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक का जलवा दिखाया।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस मौके के लिए कस्टममेड डिओर गाउन को चुना। इसे उन्होंने कर्ली हेयर, पिंक आईशैडो, व्हाइट लाइनर और प्लम लिपस्टिक से पेयर किया। अपने गाउन को उन्होंने एम्बेलिश्ड टाइट से कम्प्लीट लुक दिया।

किम कार्दशियन अपने लुक से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस मौके पर भी उनका काफी बोल्ड अंदाज देखने मिला। उनकी ड्रेस पर थ्री डी तरीक से बनी पानी की बूंदे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो बारिश में भींग कर आईं हो। उनका ये हॉट लुक काफी स्टाइलिश था।

सिर्फ किम ही नहीं उनकी बहन काइली जेनर भी इस मौके पर नजर आईं। वो भी अपने ग्लैमरस लुक से किम को टक्कर देती दिखीं। यहां वो नजर आईं फेदर वाले लॉन्ग पर्पल गाउन में। इसे उन्होंने अपने पर्पल हेयर कलर से खूबसूरत लुक दिया। मेकअप की बात करें तो इसके लिए उन्होंने न्यूड लुक चुना।

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण भी अपने गॉर्जियस लुक से इन इंटरनेशनल स्टार को टक्कर देती दिखीं। इस मौके के लिए उन्होंने डिज्नी लुक चुना। यहां वो नजर आईं पिंक गाउन में। इसे उन्होंने पिंक एम्बेलिश्ड हेयरबैंड, आईमेकअप और लिपस्टिक से परफेक्ट टच दिया।

किम और काइली के अलावा यहां केंडल जेनर भी शिरकत की। सुपरमॉडल केंडल जेनर भी स्टाइल के मामले में अपनी इन दोनों बहनों से कम नहीं हैं। इस मौके के लिए उन्होंने भी काइली की तरह फेदर गाउन चुना। अपने ऑरेंज गाउन को उन्होंने परफेक्ट मेकअप से खूबसूरत लुक दिया।

अमेरिका की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा ने मेट गाला में अपने लुक और गाउन की वजह से छा गईं। उनके इस लंबे गाउन को कैरी करने के लिए कई लोगों की जरूरत पड़ी थी। हॉट पिंक गाउन और ड्रमैटिक आईमेकअप में उनका ये लुक काफी अलग था।

मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस कारा डेलेविंगने अपने रेन्बो लुक में सबसे अलग नजर आईं। इस मौके के लिए उन्होंने ट्रांसपेरेंट ड्रेस चुनी जिस पर रेन्बो लाइनिंग बनी थी। इसे उ्होंने हेडगेयर, रेन्बो स्टिक और हील्स के साथ पेयर किया।

अमेरिका की सुपरमॉडल गिगी हेडिड ने बाकी स्टार से अलग लुक चुना। वो यहां गाउन की जगह बॉडीसूट में नजर आईं। व्हाइट शिमरी बॉडीसूट को उन्होंने फेदर वाले लॉन्ग जैकेट से पेयर किया। वहीं, डैंगल ईयररिंग्स, व्हाइट आईलैशेस और न्यूड मेकअप से इसे कम्प्लीट लुक दिया।

अमेरिका की सिंगर कैटी पेरी का लुक अनोखा और सबसे बिल्कुल जुदा था। इस मौके के लिए उन्होंने व्हाइट एम्बेलिश्ड ड्रेस चुना। लेकिन उनके इस लुक में सबसे खास था कैंडल। जी हां, जिस तरह ने उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ कैंडल को कैरी किया था और इसे अलग बनाया वो काबिले तारीफ है।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।