आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में प्रियंका चोपड़ा का दिखा देसी गर्ल अंदाज, तस्वीरों में फैमिली संग आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में ब्लू कलर की नेट वाली साड़ी पहने हुए गजब ढाह रही थीं। प्रियंका चोपड़ा का इस साड़ी पर किया गया न्यूड मेकअप काफी सूट कर रहा था।

9 मार्च अंबानी परिवार के लिए बेहद ही खास रहा। क्योंकि इस दिन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंधे। इस खास मौके में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और भाई के साथ पहुंची थी।

अंबानी परिवार की शादी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बेहद ही देसी लुक यानी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उनकी खूबसूरत अदाओं पर सभी का दिल फिदा हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा इस खास दिन पर ब्लू कलर की नेट वाली साड़ी पहने हुई गजब ढाह रही थीं। प्रियंका चोपड़ा का इस साड़ी पर किया गया न्यूड मेकअप काफी सूट कर रहा था।

प्रियंका चोपड़ा मीडिया के सामने पोज देती हुई नजर आईं। हाथ हिलाकर मीडिया के सामने पोज देते हुई प्रियंका काफी प्यारी लग रही थी। उनके इस अंदाज ने लोगों का दिल चुराया लिया।

इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति और सिंगर निक जोनस मौजूद नहीं थे। प्रियंका ज्यादातर ऐसे मौकों पर अपने पति के साथ ही नजर आती हैं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने एश्वर्या राय बच्चन के साथ बारात में जबरदस्त ठुमके लगाए थे। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

दोनों एक साथ बेहद ही खूबसूरत और प्यारी नजर आ रही थी। दो मिस वर्ल्ड का एक ही स्टेज पर डांस करते हुए देखना लोगों के लिए सही में यादगार पल जैसा था।

प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आईं। अपने परिवार के साथ पोज देते हुए प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आ रही थीं।

इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने क्रीम और ग्रीन कल की साड़ी पहनी हुई थी। मां- बेटी की जोड़ी हर बार की तरह इस बार भी लोगों की वाहवाही लुट ली थी।

वहीं, बात करें प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की तो उन्होंने ब्लैक कलर की शेरवानी इस खास मौके पर पहनी हुई थी। शेरवानी में वो काफी अच्छे लग रहे थे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।