तस्वीरों में देखिए निकयांका के रिसेप्शन की रात, सब्यसाची के लहंगे में कमाल की खूबसूरत लगीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका और निक ने मुंबई के 5 स्टार होटल JW MARIOTT में अपना पहला रिसेप्शन दिया। खबरों की मानें तो यह पार्टी करीबी दोस्तों और मीडिया के लिए रखी गई थी।

निकयांका (NickYanka) ने आज भी मुंबई में एक पार्टी रखी है। इस पार्टी में बॉलीवुड सितारे और राजनीति जगत की हस्तियां शिरकत करेंगी।

प्रियंका अपने रिसेप्शन में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी। इस मौके पर उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ था इसके साथ ही निक ने ग्रे कलर का शूट पहने हुए नजर आ रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिसेप्शन में सब्यसाची के डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे के बॉडर में जरी का काम हुआ है। हालांकि लहंगे का डिजाइन ऑफ सोल्डर है। लेकिन प्रियंका इस आउटफिट में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रहीं हैं।

इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी गोल्डन साड़ी में बड़ी प्यारी लग रहीं थी। उन्होंने उसके साथ गोल्डन कलर की ज्वैलरी कैरी की हुई थी।

अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा और दामाद निक जोनस के इस रिसेप्शन में मां मधु चोपड़ा जहां इतनी खूबसूरत लग रहीं थी वहीं उन्होंने इस दौरान मीडिया को भी अच्छे से ग्रीड किया।

कहा जा रहा है कि निक जोनस (Nick Jonas) अपने हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए न्यूयॉर्क में भी एक पार्टी देंगे। बताते चलें कि 1 व 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

1 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से शादी के वक्त प्रियंका ने वेडिंग गाउन संग 75 फीट लंबा वेल (घूंघट) पहना था। जिसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी उड़ा। हालांकि दोनों शादी की तस्वीरों व वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

अगले साल 10 जनवरी को वह भारत लौटेंगे। नवदंपति कुछ दिन मोंटरियोक्स में भी रुकेंगे। दूसरे हनीमून पर जाने से पहले प्रियंका इन दिनों अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुटी हैं।

हाल ही में प्रियंका और निक ओमान में अपना पहला हनीमून मनाकर भारत वापस लौटे थे। कपल के करीबियों ने बताया कि 28 दिसंबर को एक बार फिर निकयांका (NickYanka) अपना दूसरा हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना होंगे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।