PHOTOS: फैमली संग जोधपुर रवाना हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, एयरपोर्ट पर यूं हुए स्पॉट

दीपवीर की तरह की फैंस ने प्रियंका और निक का प्यार का नाम निक्यांका रख दिया है। प्रियंका और निक अपनी शादी के लिए जोधपुर रवाना हो गए हैं। प्रियंका और निक को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

निक्यांका ने कैमरा को देखते हुए कई तरह तरह के पोज मारे। वहीं इसी के साथ प्रियंका और निक के रिश्तेदार और दोस्त भी नजर आए।

एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक बेहद ही प्यारे लग रहे थे। दोनों कैजुअल आउटफिट पहने हुए थे। जहां प्रियंका ने क्रीम कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो पहना था। इसके साथ उन्होंने कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था।

भारतीय रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पूजा-पाठ करके शादी के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया है। इनकी शादी का शुभारंभ हो चुका है। इसके साथ ही आगे के रस्म रिवाज किए जाएंगे।

वहीं इससे पहले प्रियंका के मुंबई वर्सोवा आवास (राज क्लासिक) पर पूजा किया गया। इसमें निक जोनस, जोय जोनस, सोफी टर्नर यानी प्रियंका के ससुराल वाले भारतीय परिधान में दिखें।

प्रियंका और निक की शादी में साथ जाने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आई है। इसमें कुल 10 लोग हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- जोसेफ एडम जोनस (निक के भाई), टकर जोनाथन मॉस (हॉलीवुड एक्टर), सोफी बेलिंडा टर्नर (निक की भाभी), यास्मिने देसांते, निकोलस जोनस, प्रियंका चोपड़ा, चंचल डिसूजा, तमन्ना दत्त, सुदीप दत्त, केफीर डेविड गोल्डन।

इसमें प्रियंका चोपड़ा की ओर से चंचल डिसूजा, तमन्ना दत्त और सुदीप दत्त जा रहे हैं तो वहीं, दूल्हे राजा निक की ओर से पांच लोग साथ जाएंगे। इनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। इसको लेकर सभी लोग राजस्थान के जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं। शादी की सारी रस्में इसी भवन में की जाएगी। हालांकि संगीत-मेहंदी की रस्म का वेन्यू भी चेंज करना पड़ा है।

ताजा खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक की संगीत और मेंहदी की रश्मों के लिए जगह में बदलाव कर दिया है। जहां मेहंदी और संगीत की दो रश्में मेहरानगढ़ किले में होने वाली थी। वहीं अब ये रश्में उम्मेद भवन में ही होगी। मेहरानगढ़ किले की बुकिंग रश्मे शुरू होने के एक दिन पहले कैंसिल हुईं हैं।

प्रियंका चाहती थी कि मेहंदी और संगीत की रश्में मेहरानगढ़ जिले में हो और वहां से उम्मेद भवन जाने के लिए उन्हें पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। लेकिन इन दिनों राजस्थान में चुनाव चल रहा है इसके चलते वहां कि पुलिस ने सुरक्षा देने से मना कर दिया है। जिस वजह से आखिर मौके पर प्रियंका ने किले की बुंकिग कैंसिल की।

बताते चलें कि उम्मेद भवन पैलेस को पांच दिन तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है। नोटिस में लिखा है कि पैलेस को 29 नवंबर से 03 दिसंबर तक बंद रखा जाएगा। इसमें यह भी लिखा हुआ है कि म्यूजियम के रख-रखाव आदि कारणों से बंद रखा जा रहा है। वैसे इमसें आदि कारणों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को मान सकते हैं।

हालांकि यहां पर म्यूजियम पैलेस को बंद करने के लिए प्रियंका-निक की शादी का अधिकारिक तौर पर जिक्र नहीं किया गया है। इतना ही नहीं अभी तक प्रियंका-निक की ओर से भी शादी की घोषणा नहीं की गई है।

परिणीति चोपड़ा इन द‍िनों करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा और चरित देसाई ड्रीम टीम टूर के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।