Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: प्रियंका के ससुराल वालों पर चढ़ा भारतीय रंग, तिलक लगा निक ने चुराया दिल

भारतीय रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पूजा-पाठ करके शादी के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया है। इनकी शादी का शुभारंभ हो चुका है। इसके साथ ही आगे के रस्म रिवाज किए जाएंगे। प्रियंका के मुंबई वर्सोवा आवास (राज क्लासिक) पर पूजा किया गया। इसमें निक जोनस, जोय जोनस, सोफी टर्नर यानी प्रियंका के ससुराल वाले भारतीय परिधान में दिखें।

यह रही प्रियंका और निक की दूसरी तस्वीर जिसमें कि दोनों ही बहुत प्यारे दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा तो सलवार में कमाल की दिख रही हैं। देखिए तो निक कैसे निहार रहे हैं। वैसे ऊपर की फोटो में देखा ही किस तर तिलक लगाए मुस्कान बिखेर रहे हैं।

अब प्रियंका-निक तो देख लिए लेकिन पूजा-पाठ के लिए निक की होने वाली भाभी सोफी टर्नर को देखिए। कैसे पीले और लाल रंग के सलवार में प्यारी दिख रही हैं।

अब ये रहें निक जोनस के बड़े भाई जोय जोनस जो कि हल्के ब्लू रंग के कुर्ते में शानदार दिख रहे हैं। इंडियन ड्रेस में प्रियंका के ससुराल वाले तो शुद्ध देसी भारतीय बन गए हैं।

अब यहां पर देखें जोय जोनस और सोफी टर्नर एक साथ दिख रहे हैं। कितनी प्यारी दिख रही हैं ना सोफी टर्नर, इनके माथे पर लगा टीका तो दिल जीत लिया।

जोय जोनस और सोफी टर्नर के पीछे जरा दूल्हे राजा निक पर नजर डालिए। अपने भैया-भाभी का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

इस मौके पर गायक अरमान मलिक भी नजर आएं। इस खास मौके पर अरमान भी पूरी तरह सजधज कर आए। काले रंग का कुर्ता इन पर जंच रहा था।

अब चलिए देखते हैं प्रियंका के घर आने की तस्वरी। देखिए प्रियंका चोपड़ा किस तरह गाड़ी से उतरने के बाद फैंस का अभिवादन कर रही हैं।

तो फिर इस मामले में निक भी कहां पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने भी इस खास मौके पर सबका अभिनंदन किया।

चलते-चलते अंत में फिर हम एक और निक-प्रियंका की प्यारी सी तस्वीर देख लेते हैं। इसके बाद तो शायद शादी की तस्वीर ही देखने को मिलेगी।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.