द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में हर बार दिखा प्रियंका चोपड़ा का जुदा अंदाज, देखिए ‘देसी गर्ल’ की खास तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky is Pink Movie) का धुआंधार प्रमोशन कर रहे हैं। हर इवेंट में 'देसी गर्ल' ने अपने लुक से महफिल लूटी है।

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky is Pink Movie) से काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम (Zaira Wasim) और रोहित सरफ (Rohit Saraf) भी अहम किरदारों में हैं।

प्रियंका चोपड़ा इस समय भारत में हैं और वह फिल्म की कास्ट के साथ 'द स्काई इज पिंक' का धुआंधार प्रमोशन कर रही हैं।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार प्रियंका चोपड़ा हर बार फिल्म प्रमोशन से जुड़े इवेंट्स में अपने जुदा अंदाज से फैंस का दिल चुरा रही हैं।

इंडियन लुक हो या वेस्टर्न लुक, बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' हर आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर इंटरव्यू में लगातार अपनी फिल्म के बारे में दर्शकों को बता रहे हैं।

इस हफ्ते प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आएंगे।

कपिल शर्मा के शो में प्रियंका और फरहान फिल्म के बारे में तो बात करेंगे ही, साथ ही शो में ढेर सारी मस्ती और धमाल भी होगा।

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' और 'डांस इंडिया डांस 7' में भी फिल्म का प्रमोशन कर चुके हैं।

द स्काई इज पिंक फिल्म की कास्ट ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की हैं। इस दौरान प्रियंका और फरहान ने मीडियाकर्मियों के साथ खूब मस्ती-मजाक किया।

द स्काई इज पिंक फिल्म के कई प्रमोशनल इवेंट्स में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आईं।

द स्काई इज पिंक फिल्म की बात करें, तो यह फिल्म राइटर और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के मॉम-डैड अदिति चौधरी और नीरेन चौधरी की लव स्टोरी पर बेस्ड है।

फिल्म में जायरा वसीम ने आयशा चौधरी का किरदार निभाया है और प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अदिति चौधरी और नीरेन चौधरी की भूमिका में हैं।

बीते महीने 'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जहां प्रियंका, फरहान और फिल्म की डायरेक्टर सोनाली बोस मौजूद रहीं।

'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में फिल्म को काफी सराहा गया। लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की जमकर तारीफ की।

द स्काई इज पिंक फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। आदित्य रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं।

प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम भी अहम किरदार में हैं, लेकिन जायरा ने फिल्म प्रमोशन से जुड़े किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

दरअसल इसी साल जुलाई में जायरा वसीम ने फिल्मी दुनिया से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। जायरा वसीम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धार्मिक मान्यताओं की बात कहते हुए बॉलीवुड को अलविदा कहा था।

बहरहाल प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस समय वह कई फिल्ममेकर्स के कॉन्टैक्ट में हैं और फिल्मों की स्क्रिप्ट पर विचार कर रही हैं।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।