भारत के वो पांच सबसे चमत्कारी मंदिर, जिनके रहस्यों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाओगे

भारत धार्मिक आस्था में विश्वास करने वाला देश है। जहां मंदिरों में सुबह होते ही भजन बजने लगते हैं। किसी विशेष पर्व पर मंदिरों को भव्यता से सजाया जाता है। वहीं इन मंदिरों को लेकर कई प्राचीन कथाओं की मान्यता भी है। ऐसे ही पांच मंदिर जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाओगे। इन मंदिरों को लेकर कई रहस्य हैं। उन रहस्यों को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है।

भारत के रहस्यमयी मंदिर

ज्वाला जी मंदिर- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां दुर्गा का ज्वाला देवी का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि मंदिर में एक ज्वाला हर समय जलती रहती है। जिसके चलते ही इसे ज्वाला जी का मंदिर कहा जाता है। इस ज्वाला को लेकर कहा जाता है कि यह अनादि काल से जलती आ रही है और हमेशा जलती रहती है। इस दीपक से नीली लौ निकलती है। यह एक रहस्य ही है।

लेपाक्षी मंदिर- आंध्र प्रदेश में स्थित लेपाक्षी मंदिर वास्तुशिल्प का एक चमत्कार है। इस मंदिर के परिसर में एक लटकता हुआ स्तंभ है जो जमीन पर टिका हुआ नहीं है। इसके साथ ही यहां एक ऐसा पत्थर भी है जिसपर एक पदचिह्न है। इस पदचिह्न के बारे में बताया जाता है कि यह माता सीता का पदचिह्न है। सबसे आश्चर्य करने वाली बात ये है कि यह पदचिह्न हमेशा गीला रहता है। इसे कितना भी सुखा दिया जाए, लेकिन इसमें फिर अपने आप पानी भर जाता है। यह अब तक रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर इसमें पानी आता कहां से है।

अचलेश्वर महादेव मंदिर – राजस्थान के धौलपुर में स्थित अचलेश्वर महादेव की अलग ही कृपा है। अचलेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की शिवलिंग दिन में 3 बार अपना रंग बदलती है। प्रातः सुबह के समय शिवलिंग का रंग लाल, वहीं दोपहर के समय शिवलिंग का रंग केसरिया और दिन ढलने के बाद इसका रंग सांवला हो जाता है। इस मंदिर को लेकर अनोखी बात यह भी है कि यहां मौजूद शिवलिंग के छोर के आखिरी भाग तक कोई नहीं पहुंच पाया है।

शिवगंगे मंदिर- कर्नाटक से करीब 55 किलोमीटर दूरी स्थित भगवान् शिव का मंदिर शिवगंगे मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर को लेकर कहते हैं कि यहां की पूरी पहाड़ी शिवलिंग जैसी दिखती है। इस मंदिर के बारे में यह भी बताया जाता है कि यहां मौजूद शिवलिंग पर घी चढ़ाने के बाद वो रहस्यमय तरीके से मक्खन में बदल जाता है। यह आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है।

विरुपाक्ष मंदिर- कर्नाटक के हम्पी में स्थित विरुपाक्ष मंदिर अपने आप में एक रहस्य है। कहते हैं कि इस मंदिर में कुछ ऐसे स्तंभ हैं, जिनसे संगीत निकलता है। इन्हें म्यूजिकल पिलर्स के नाम से जाना जाता है। इन स्तंभों के बारे में कहा जाता है कि एक बार अंग्रेजों ने यह जानने के लिए कि स्तंभों से संगीत कैसे निकलता है, उन्हें काट कर देखा, लेकिन अंदर का नजारा देख कर वो भी हैरान रह गए, क्योंकि अंदर तो कुछ था ही नहीं। स्तंभ बिल्कुल खोखला था।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.