Raj Kapoor Death Anniversary: नरगिस की वजह से घंटों बाथरुम में रोया करते थे राजकपूर, जानिए ऐसी कई रोचक बातें

सुपरस्टार एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) ने अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी। आज यानी 2 जून को उनकी 31 वां पुण्य तिथि(Death Anniversary) हैं।

एक्टर राज कपूर से जुड़ी अनकही बातें (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) का जन्म पृथ्वीराज कपूर (Prithvi Raj Kapoor) के घर 14 दिंसबर 1924 को हुआ था। पृथ्वीराज कपूर को इस बात का अंदाज शायद हो होगा कि उनका बेटा बड़ा होकर इतना नाम कमाएगा।

सुपरस्टार एक्टर राज कपूर ने अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी। आज यानी 2 जून को उनकी 31 वां पुण्य तिथि हैं। ऐसे में उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ-साथ हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनकहीं बातें भी बताने जा रहे हैं।

एक्टर राज कपूर का निधन 2 जून 1988 में हुआ था। राज कपूर ने अपनी पहली फिल्म का डायरेक्शन 22 साल की उम्र में ही कर लिया था।

आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि एक्टर राज कपूर को मुर्गियां पालने का बड़ा शौक था। इसी शौक के चलते उनके घर में कई मुर्गियां पाल रही होती थी और उन्होंने सभी मुर्गियों का नाम भी रखा हुआ था।

एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की लव स्टोरी तो हर कोई जानता है। शादीशुदा होने के बाद भी एक्टर ने नरगिस से प्यार किया। दोनों ने फिल्म आग और अवारा जैसी फिल्म में साथ काम किया।

दोनों के बीच काफी समय तक प्यार चल, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। एक्टर राज कपूर को लगता था कि नरगिस वापस उनके पास लौंटकर आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एक्ट्रेस नरगिस ने एक्टर सुनील दत्त से शादी कर ली थी, इसी बात से निराश होकर एक्टर खुद को बाथरूम में बंद करके घंटों भर रोया करते थे।

राज कपूर ही एकमात्र ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें दो फिल्मों में अपनी ही तीन पीढ़ी के साथ काम करने का मौका मिला।

राज कपूर ही थी जिन्होंने बोल्ड अवतार को बड़े पर्दे पर उतारा था। फिल्म राम तेरी गंगा मैली में एक्ट्रेस मंदाकिनी ने झरने के पास बोल्ड सीन दिए थे। तो वहीं, फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में भी जीनत अमान ने बोल्ड सीन शूट किया था।

1987 में हिन्दी फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फालके से सम्मानित किया गया था। राज कपूर अस्थमा के मरीज थे। वह दिल्ली दादा साहब फाल्के पुरस्कार ग्रहण करने आए थे, वहीं उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ गया। और उनकी मृत्यु हो गई।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।