ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर एक बार फिर साथ आए नजर, फुटबॉल मैच के दौरान दिखा दोनों का अलग अंदाज, देखिए तस्वीरें

ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद एक बार फिर साथ नजर आए। दोनों एक फुटबॉल मैच के दौरान स्पॉट हुए। यहां रणबीर का स्पोर्टपर्सन लुक देखने मिला। देखिए उनकी ये खास तस्वीरें।

बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय ;फुटबॉल खेलते हुए रणबीर कपूर(फोटो:विरल भय्यानी)

सेलिब्रिटी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कई बार आपको दूसरी एक्टिविटी करते नजर आ जाएंगे। हाल ही में रणबीर कपूर फुटबॉल मैच खेलते नजर आए। इस मौके पर ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ इसका लुफ्त उठाते दिखीं।

रणबीर ही नहीं, इस मौके पर और भी कई सेलिब्रिटी नजर आए। इनमें ऐश्वर्या राय के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं। ये एक्टर भी फुटबॉल मैच खेलते दिखे। इनका ये अंदाज काफी अलग था।

कुछ वक्त पहले ही ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर वो बेटी आराध्या के साथ मालदीव गए थे जहां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने मिली थी।

रणबीर कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हंक में से एक हैं। उनका ये स्पोर्ट्स पर्सन लुक देखकर ये कहना गलते नहीं होगा कि वो न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि एक लाजवाब प्लेयर भी बन सकते हैं।

रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट दिखेंगी। रियल लाइफ की इस जोड़ी को रील लाइफ पर देखना वाकई में दर्शकों के लिए काफी एक्साइटमेंट भरा होगा।

इस मौके पर रणबीर कपूर के अलावा अरमान जैन, सुजीत सरकार, डिनो मोरिया, अहान शेट्टी, अपारशक्ति खुराना और शशांक खेतान जैसे कई सेलिब्रिटी भी नजर आए। इन सभी ने जमकर फुटबॉल मैच का मैचा लिया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि इसमें मौनी रॉय का नेगेटिव किरदार पहली बार देखे मिलेगा।

अयान मुखर्जी की ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन कुछ वक्त पहले ही इसके डायरेक्टर ने ये डेट आगे बढ़ा दी। अब ये फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ नजर आ चुके हैं। इसमें इनके अलावा अनुष्का शर्मा भी नजर आई थी। इस फिल्म के गाने काफी सुपरहिट हुए थे।

कुछ वक्त पहले ही 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो रिलीज हुआ था। लोगो लॉन्च के लिए 150 ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म की कहानी सुपरनैचुरल और माइथोलॉजिकल टच से जुड़ी हुई है। करण जौहर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन जहां भगवान ब्रह्मा के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भगवान व‍िष्णु की भूमिका में दिखेंगे।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।