संगम तट पर आध्यात्मिक रंग में रंगे दिखे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, देखिए पूजा और आरती की तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म‘ब्रह्मास्त्र’का सोमवार को लोगो रिलीज किया गया। फिल्म का लोगो उत्तर प्रदेश की पावन धरती प्रयागराज में हुआ। इस मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आध्यात्मिक रूप में दिखाई दिए।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म‘ब्रह्मास्त्र’का सोमवार को लोगो रिलीज किया गया। फिल्म का लोगो उत्तर प्रदेश की पावन धरती प्रयागराज में हुआ। इस मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आध्यात्मिक रूप में दिखाई दिए।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो रिलीज करने के बाद रणबीर कपूर ने संगम तट पर गंगा आरती की। इस दौरान वह काफी सौम्य और सहज दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी।

चुलबुली आलिया भट्ट ने भी संगम तट पर गंगा आरती की। अक्सर बोल्ड और डैशिंग लुक में दिखाई देने वाली आलिया भट्ट यहां भक्तिमय रंग में डूबी हुई थी। उन्होंने हाथ में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और डायरेक्टर अयान मुखर्जी गंगा आरती के लिए पंडितों के साथ जाते हुए। शिवरात्रि के मौके पर रंग-बिरंदी रोशनियों के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो रिलीज किया गया।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो रिलीज के मौके पर आलिया भट्ट ग्रीन गाउन में नजर आईं। उनके हाथ में बंधी रुद्राक्ष की माला उनके लुक को ओर आकर्षक बना रही थी। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी की।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म करण जौहर की अब तक सबसे महंगी फिल्म होगी।

आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर का शिवा नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का भगवान शिव से कनेक्शन दिखाया गया है। इसलिए फिल्म के लोगो को महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज किया गया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन फिल्म भगवान ब्रह्मा का किरदार निभाएंगे। वहीं एक्टर नागार्जुन भगवान विष्णु के किरदार में दिखेंगे।

फिल्म 'बह्मास्त्र' में एक्ट्रेस मौनी रॉय नगेटिव रोल में दिखाई देंगी। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग बुल्गारिया में हुई है।

ये पहली बार है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ पब्लिक में इस तरह से दिखें हैं। हालांकि यह उनके फिल्म प्रमोशन का एक हिस्सा ही था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी करीब आए हैं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।